अशोकनगर में कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता-नशामुक्ति की शपथ:गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट वाटिका में श्रमदान कर चलाया सफाई अभियान

अशोकनगर में कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता-नशामुक्ति की शपथ:गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट वाटिका में श्रमदान कर चलाया सफाई अभियान

अशोकनगर में गांधी जयंती पर शुक्रवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर साकेत मालवीय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट की वाटिका में श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। सफाई अभियान के दौरान वाटिका से खरपतवार हटाकर कचरा एकत्र किया गया। बाद में कचरा वाहन से इसे हटवाया गया। अभियान में सांसद प्रतिनिधि संजीव भारिल्ल, पार्षद जयमंडल सिंह यादव, जिला पंचायत सीईओ राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन, एसडीएम इसरार खान और सीएमओ विनोद उन्नीतान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिला न्यायालय में गांधीजी के आदर्शों का संकल्प गांधी जयंती पर जिला न्यायालय परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता और मानव सेवा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा जिले में कई अन्य स्थानों पर भी गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *