सनसाइन एकेडमी में गांधी-शास्त्री जयंती:देशभक्ति प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन, महापुरुषों के आदर्शों का दिया संदेश

सनसाइन एकेडमी में गांधी-शास्त्री जयंती:देशभक्ति प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन, महापुरुषों के आदर्शों का दिया संदेश

मुजफ्फरनगर में चरथावल कस्बे के बाजार कला स्थित गांधी बालिका इंटर कॉलेज के पास शनसाइन एकेडमी में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक अभिषेक बंसल और प्रधानाचार्य रचना जैन के नेतृत्व में किया गया। शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने गीत, भाषण और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देशसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। महापुरुषों के आदर्श अपनाने का संदेश विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को गांधी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति से प्रेरणा लेने के लिए कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *