आगरा में NICA जनाधिकार मंच की टीम ने गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात की। टीम ने इलाज, जांच, मशीनों की उपलब्धता और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज के दौरान आने वाली दिक्कतों को समझने का प्रयास किया। मरीजों ने जांच और स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित समस्याएं टीम के सामने रखीं। टीम ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और आवश्यक जानकारी जुटाई। अधिकारियों के समक्ष उठाने का आश्वासन NICA जनाधिकार मंच ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को हो रही समस्याओं और मिली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। मंच के पदाधिकारियों के अनुसार, उद्देश्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग तक मरीजों की बात पहुंचाना है।

