फरीदकोट जेल में फिर मिले 20 मोबाइल:10 हवालाती नामजद, बैरकों में चलाया गया तलाशी अभियान; DSP बोले- सप्लाई की जांच तेज

फरीदकोट जेल में फिर मिले 20 मोबाइल:10 हवालाती नामजद, बैरकों में चलाया गया तलाशी अभियान; DSP बोले- सप्लाई की जांच तेज

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद हवालातियों से मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद होने का सिलसिला जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर विभिन्न बैरकों में तलाशी अभियान चलाकर 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर परिसर में तलाशी अभियान चलाए जाते हैं। इसी के तहत गुरुवार रात जेल कर्मचारियों ने विभिन्न बैरकों में तलाशी अभियान चलाया। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू
इस दौरान हवालाती फरीदकोट निवासी बलजीत सिंह, फाजिल्का निवासी मंगलदीप सिंह, अमनदीप सिंह, गोल्डी उर्फ गोबिंद और प्रितपाल सिंह, मोगा निवासी जसविंदर सिंह, तीरथ सिंह गुरु, हरमिंदर सिंह और जसकरण सिंह तथा मुक्तसर निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ कर्ण से कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त सभी 10 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेंगे- DSP
डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उनसे यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि जेल के अंदर उनके पास मोबाइल फोन किस माध्यम से पहुंचे। यदि जांच के दौरान किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *