अनंत सिंह की बगावत पर JDU ने हाथ खड़े किए!:ललन सिंह को मिली मोकामा विधायक और नीरज के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी

अनंत सिंह की बगावत पर JDU ने हाथ खड़े किए!:ललन सिंह को मिली मोकामा विधायक और नीरज के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी

JDU के अंदर चल रहा अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों के विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है, ‘यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और हमारे केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के कार्यक्षेत्र से संबंधित है। पार्टी ने उनसे बात की है और उन्हें इस मामले पर चर्चा करने और समाधान निकालने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, मोकामा के विधायक का अपना अलग मुद्दा है। सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए, पार्टी ने केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह को स्वयं इस मामले को सुलझाने का निर्देश दिया है।’ PK के कैंडिडेट के समर्थन में अनंत ने किया रोड शो पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने JDU कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जदयू विधायक का कहना है कि नीरज कुमार ने विधानसभा चुनाव में मेरा विरोध किया था, इस बार मैं नीरज कुमार को जीतने नहीं दूंगा। गुरुवार को अनंत सिंह प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह के नॉमिनेशन में पहुंचे थे। बकायदा उन्होंने पटना में रोड शो भी किया था और कहा था कि ये पार्टी का चुनाव नहीं है। अनुज सिंह की जीत पक्की है। अनुज सिंह अनंत सिंह की 80 लाख की खुली जीप पर सवार होकर नॉमिनेशन के लिए निकले थे। इसे पटना में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन माना गया। अनंत-नीरज विवाद को लेकर नीतीश ने की थी बैठक गुरुवार को अनंत सिंह जब अनुज सिंह के लिए रोड शो कर रहे थे, तभी पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एक बैठक चल रही थी। इस बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार में डिप्टी सीएम बिजेन्द्र यादव मौजूद थे। यह मीटिंग 2 घंटे चली। मीटिंग में अनंत सिंह और नीरज विवाद को लेकर बातें हुईं थी। करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद संजय झा और बिजेंद्र यादव बाहर निकले। दोनों नेताओं ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। संजय झा से मीडिया ने जब सवाल किया कि अनंत सिंह अनुज सिंह के नामांकन में पहुंचे हैं। इस पर जदयू कार्यकारी अध्यक्ष ने कुछ नहीं कहा और हाथ जोड़कर आगे निकल गए। अब जानिए नीरज कुमार पर अनंत सिंह ने क्या आरोप लगाए हैं… RCP सिंह नीरज कुमार के गुरु थे अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने मेरे घर एके 47 रखवाई। मुझको जेल भिजवाया। हर बार चुनाव में मुझे हरवाने की कोशिश की। इस मामले में RCP सिंह ने मदद की थी। RCP सिंह नीरज कुमार के गुरु थे। अब अब उन्हें भी गाली देते हैं। वो किसी को नहीं छोड़ते हैं। नीरज की जमानत जब्त कराऊंगा नीरज कुमार पटना स्नातक क्षेत्र से MLC हैं और पार्टी ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा है। वहीं, अनंत सिंह ने कहा है कि वह नीरज कुमार को हराने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और उनकी जमानत जब्त करा देंगे। अनंत सिंह ने नीरज कुमार को 20 करोड़ रुपए की शर्त लगाने की चुनौती भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह हार गए तो नीरज कुमार रकम रख लेंगे और अगर नीरज कुमार हार गए तो वह रकम रख लेंगे। उन्होंने नीरज कुमार को डिबेट की चुनौती भी दी। कहा कि हनुमान मंदिर के पास कुर्सी लगाकर आमने-सामने बहस कर लें, सारा हिसाब कर देंगे। नीरज कुमार के उस बयान पर भी अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके लिए कोई जमानत लिखने नहीं आएगा। अनंत सिंह ने दावा किया है कि वो अनुज सिंह के लिए प्रचार भी करेंगे। नीरज कुमार ने कहा था – अनंत सिंह मेंटली डिस्टर्ब हो गए हैं अनंत सिंह के आरोपों पर जेडीयू MLC नीरज कुमार ने पवटवार किया था। उन्होंने जदयू विधायक को मेंटली डिस्टर्ब बताया था। नीरज कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘कौन मुझे नेता बनाया है? कब जन्म हुआ है समता पार्टी में अनंत सिंह का? नीतीश कुमार जी के खिलाफ आपत्तिजनक बात बोलने वाला व्यक्ति।’ आगे कहा, “उन्होंने और पार्टी ने अनंत सिंह पर दया करते हुए उम्मीदवार बनाया था। अनंत सिंह कभी नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करते थे।” नीरज कुमार ने कहा, “हमने तो दया किया, पार्टी ने दया किया कि उनको उम्मीदवार बना दिया।” नीरज और अनंत की अदावत 11 साल पुरानी, यहां जानिए मोकामा विधायक की तल्खी की पूरी वजह JDU के अंदर चल रहा अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों के विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है, ‘यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और हमारे केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के कार्यक्षेत्र से संबंधित है। पार्टी ने उनसे बात की है और उन्हें इस मामले पर चर्चा करने और समाधान निकालने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, मोकामा के विधायक का अपना अलग मुद्दा है। सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए, पार्टी ने केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह को स्वयं इस मामले को सुलझाने का निर्देश दिया है।’ PK के कैंडिडेट के समर्थन में अनंत ने किया रोड शो पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने JDU कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जदयू विधायक का कहना है कि नीरज कुमार ने विधानसभा चुनाव में मेरा विरोध किया था, इस बार मैं नीरज कुमार को जीतने नहीं दूंगा। गुरुवार को अनंत सिंह प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह के नॉमिनेशन में पहुंचे थे। बकायदा उन्होंने पटना में रोड शो भी किया था और कहा था कि ये पार्टी का चुनाव नहीं है। अनुज सिंह की जीत पक्की है। अनुज सिंह अनंत सिंह की 80 लाख की खुली जीप पर सवार होकर नॉमिनेशन के लिए निकले थे। इसे पटना में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन माना गया। अनंत-नीरज विवाद को लेकर नीतीश ने की थी बैठक गुरुवार को अनंत सिंह जब अनुज सिंह के लिए रोड शो कर रहे थे, तभी पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एक बैठक चल रही थी। इस बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार में डिप्टी सीएम बिजेन्द्र यादव मौजूद थे। यह मीटिंग 2 घंटे चली। मीटिंग में अनंत सिंह और नीरज विवाद को लेकर बातें हुईं थी। करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद संजय झा और बिजेंद्र यादव बाहर निकले। दोनों नेताओं ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। संजय झा से मीडिया ने जब सवाल किया कि अनंत सिंह अनुज सिंह के नामांकन में पहुंचे हैं। इस पर जदयू कार्यकारी अध्यक्ष ने कुछ नहीं कहा और हाथ जोड़कर आगे निकल गए। अब जानिए नीरज कुमार पर अनंत सिंह ने क्या आरोप लगाए हैं… RCP सिंह नीरज कुमार के गुरु थे अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने मेरे घर एके 47 रखवाई। मुझको जेल भिजवाया। हर बार चुनाव में मुझे हरवाने की कोशिश की। इस मामले में RCP सिंह ने मदद की थी। RCP सिंह नीरज कुमार के गुरु थे। अब अब उन्हें भी गाली देते हैं। वो किसी को नहीं छोड़ते हैं। नीरज की जमानत जब्त कराऊंगा नीरज कुमार पटना स्नातक क्षेत्र से MLC हैं और पार्टी ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा है। वहीं, अनंत सिंह ने कहा है कि वह नीरज कुमार को हराने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और उनकी जमानत जब्त करा देंगे। अनंत सिंह ने नीरज कुमार को 20 करोड़ रुपए की शर्त लगाने की चुनौती भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह हार गए तो नीरज कुमार रकम रख लेंगे और अगर नीरज कुमार हार गए तो वह रकम रख लेंगे। उन्होंने नीरज कुमार को डिबेट की चुनौती भी दी। कहा कि हनुमान मंदिर के पास कुर्सी लगाकर आमने-सामने बहस कर लें, सारा हिसाब कर देंगे। नीरज कुमार के उस बयान पर भी अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके लिए कोई जमानत लिखने नहीं आएगा। अनंत सिंह ने दावा किया है कि वो अनुज सिंह के लिए प्रचार भी करेंगे। नीरज कुमार ने कहा था – अनंत सिंह मेंटली डिस्टर्ब हो गए हैं अनंत सिंह के आरोपों पर जेडीयू MLC नीरज कुमार ने पवटवार किया था। उन्होंने जदयू विधायक को मेंटली डिस्टर्ब बताया था। नीरज कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘कौन मुझे नेता बनाया है? कब जन्म हुआ है समता पार्टी में अनंत सिंह का? नीतीश कुमार जी के खिलाफ आपत्तिजनक बात बोलने वाला व्यक्ति।’ आगे कहा, “उन्होंने और पार्टी ने अनंत सिंह पर दया करते हुए उम्मीदवार बनाया था। अनंत सिंह कभी नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करते थे।” नीरज कुमार ने कहा, “हमने तो दया किया, पार्टी ने दया किया कि उनको उम्मीदवार बना दिया।” नीरज और अनंत की अदावत 11 साल पुरानी, यहां जानिए मोकामा विधायक की तल्खी की पूरी वजह  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *