चोला मंडल फाइनेंस का एजेंट बनकर धोखाधड़ी:लोन कराया, प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठे

चोला मंडल फाइनेंस का एजेंट बनकर धोखाधड़ी:लोन कराया, प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठे

प्रॉपर्टी की कीमत बढ़वाकर 2.05 करोड़ रुपए का लोन मंजूर कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ऐंठने वाले लोन एजेंट को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने नवीन ओझा, निवासी तेजाजी नगर को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की 2023 में मुलाकात एक प्रॉपर्टी ब्रोकर से हुई थी। उसने शिकायतकर्ता की मुलाकात सुरेंद्रनाथ ओझा उर्फ नवीन ओझा से कराई, तब नवीन को चोला मंडल फाइनेंस का बड़ा अधिकारी बताया गया था। व्यापार के लिए लोन की जरूरत होने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को तिलक नगर मुक्तिधाम के पास एक प्लॉट दिखाया फिर इस प्लॉट पर बड़ा लोन दिलाने की बात कही। आरोपियों ने कंपनी के दूसरे अधिकारियों के साथ मिलकर प्लॉट की फर्जी सर्च और वैल्यूएशन रिपोर्ट तैयार कराई। 20 से 25 लाख रुपए कीमत वाले इस प्लॉट की फर्जी रिपोर्ट के आधार पर शिकायतकर्ता के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपए का लोन पास कराया गया। स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर 30.75 लाख
लोन पास होने के बाद आरोपियों ने स्टाम्प ड्यूटी और आरटीजीएश के नाम पर शिकायतकर्ता से 28 लाख 75 हजार रुपए बैंक खाते में और 2 लाख रुपए नकद लिए। इस तरह उनसे कुल 30 लाख 75 हजार रुपए ले लिए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *