इस वीकेंड कई रूट पर फ्लाइट काफी महंगी:बेंगलुरू के लिए वीकेंड में वन-वे फ्लाइट फेयर 20 हजार रुपए, इस पूरे महीने कोलकाता फ्लाइट लगातार सबसे महंगी

इस वीकेंड कई रूट पर फ्लाइट काफी महंगी:बेंगलुरू के लिए वीकेंड में वन-वे फ्लाइट फेयर 20 हजार रुपए, इस पूरे महीने कोलकाता फ्लाइट लगातार सबसे महंगी

नवरात्रि और दशहरे में फ्लाइट फेयर दो गुना तक अक्टूबर में फ्लाइट में हाई फेयर है। इसी सप्ताह पहले वीकेंड पर और नवरात्रि व दशहरे के आसपास अलग-अलग रूट की फ्लाइट में फेयर दो गुना या इससे भी ज्यादा है। दो रूट पर फ्लाइट सबसे महंगी हैं। एक बेंगलुरू के लिए और दूसरी कोलकाता के लिए। बेंगलुरू फ्लाइट में फेयर 4 अक्टूबर रविवार को 20 हजार रुपए तक है। बाकी दिनों में इससे कम है। दूसरी ओर दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता फ्लाइट 15 हजार रुपए तक है। कोलकाता की फ्लाइट इस पूरे महीने सबसे महंगी है। 10 हजार 500 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक फेयर है। नवंबर के पहले सप्ताह में भी दीपावली तक फ्लाइट में फेयर हाई है। इस महीने कौन से रूट सबसे महंगे रूट फेयर
इंदौर-बेंगलुरू 8200-20777
इंदौर-कोलकाता 10800-15000
इंदौर-दिल्ली 6600-8000
इंदौर-मुंबई 6700-8500
इंदौर-चेन्नई 7800-11000
इंदौर-पुणे 5600-7000
फेयर रुपए में। जानकारी एयरलाइंस कंपनी व ट्रैवल बुकिंग एजेंटों के अनुसार। महीने की शुरुआत में ही बढ़ा फेयर
2 से 5 अक्टूबर के बीच दिल्ली, मुंबई सहित अन्य रूट पर फेयर आम दिनों से ज्यादा है। 4 अक्टूबर को इंदौर से बेंगलुरू की फ्लाइट सबसे महंगी है। वीकेंड में जो लोग घर आए हैं, छुट्टियों के बाद उन्हें लौटना है तो यह फ्लाइट सबसे महंगी है। नवरात्रि के आसपास भी फेयर हाई इंदौर-कोलकाता रूट पर 14 अक्टूबर का फेयर 14 हजार 170 रुपए, 15 अक्टूबर को 15 हजार 174 और 16 अक्टूबर का फेयर 16 हजार 194 तक है।
दशहरा के आसपास : अक्टूबर में दशहरे के आसपास ज्यादातर फ्लाइट में डेढ़-दो गुना तक फेयर है। इस महीने सबसे हाई फेयर इसी दौरान है। बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित सभी रूट पर फेयर काफी ज्यादा है। ट्रैवल एजेंट व एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार त्योहारों के नजदीक आने पर इन तारीखों में उपलब्ध सीटें कम होने की स्थिति में फेयर में और बढ़ोतरी हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *