डॉ. बीके गंगवार दोबारा बने भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष:समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत; 1989 में बने थे मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा

डॉ. बीके गंगवार दोबारा बने भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष:समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत; 1989 में बने थे मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा

भाजपा ने गुरुवार शाम किसान मोर्चा की नई टीम का ऐलान किया। इसमें फर्रुखाबाद के डॉ. बीके गंगवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस नई टीम में कुल 12 प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हैं। डॉ. गंगवार का राजनीतिक सफर 1989 में युवा मोर्चा शमशाबाद के मंडल अध्यक्ष के तौर पर शुरू हुआ था। वह 1993 में जिला मंत्री और 1998 में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। इसके अलावा, वह 2002 से 2012 तक कायमगंज विधानसभा के प्रभारी रहे। वह भाजपा में जिला उपाध्यक्ष और विभिन्न मंडलों के प्रभारी व विस्तारक भी रह चुके हैं। 2018 से 2021 तक पिछड़ा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्र उपाध्यक्ष भी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *