छात्रा ने परीक्षा के डर से बनाई लूट की कहानी:खुद को चोट पहुंचाई, बैग नहर में फेंका, पुलिस को दी झूठी सूचना

छात्रा ने परीक्षा के डर से बनाई लूट की कहानी:खुद को चोट पहुंचाई, बैग नहर में फेंका, पुलिस को दी झूठी सूचना

इटावा में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक छात्रा ने दो बाइक सवार युवकों पर चाकू से चोट पहुंचाकर सोने की बाली लूटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने नहर में कूदकर छात्रा का स्कूल बैग बाहर निकाला। पूछताछ में छात्रा ने खुद ही पूरी सच्चाई बता दी। सीओ सैफई ने गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे मामले का खुलासा किया। मामला बसरेहर थाना क्षेत्र का है। परीक्षा के तनाव में थी छात्रा पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा के स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को उसका अंग्रेजी का पेपर था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि अंग्रेजी की पर्याप्त तैयारी नहीं थी और स्कूल जाने में भी देर हो गई थी। इसी वजह से वह तनाव में थी। खुद को चोट पहुंचाने की बात कबूली पूछताछ के दौरान छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने खुद को चोट पहुंचाई थी। इसके बाद उसने अपना स्कूल बैग नहर में फेंक दिया। बाद में दो बाइक सवार युवकों द्वारा चाकू से चोट पहुंचाकर कान की सोने की बाली लूटने की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गश्त से भी सामने आई सच्चाई जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा ने जिस समय घटना होने की बात बताई थी, उस दौरान बसरेहर थाने की पुलिस मोबाइल उसी इलाके में गश्त कर रही थी। इसके बावजूद छात्रा ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को किसी घटना की जानकारी नहीं दी थी। बाद में पूछताछ में छात्रा और उसके परिजनों ने लिखित रूप से बताया कि उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट या लूट नहीं की थी। काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपा सैफई सीओ केपी सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं होने के कारण छात्रा डर और तनाव में थी। अंग्रेजी का पेपर होने और पर्याप्त तैयारी नहीं होने के चलते उसने परिवार को लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग कराई और इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *