बालोद में चाकू लहराकर राहगीरों को डराया:11.05 इंच का लोहे का चाकू जब्त, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आर्म्स एक्ट में केस

बालोद में चाकू लहराकर राहगीरों को डराया:11.05 इंच का लोहे का चाकू जब्त, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आर्म्स एक्ट में केस

बालोद जिले के संबलपुर में जन मुक्ति मोर्चा की रैली के दौरान सड़क पर चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक को डौंडीलोहारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात पुलिस को जानकारी मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान संबलपुर निवासी हरीश कुमार लाटिया (22) के रूप में हुई। डौंडीलोहारा टीआई अविनाश सिंह के मुताबिक, रैली के दौरान हरीश सड़क पर चाकू हवा में लहराकर लोगों को डरा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद तलाशी ली तो उसके पास से 11.05 इंच लंबा लोहे का धारदार चाकू मिला। हवा में लहरा रहा था चाकू चाकू रखने और उसे लेकर चलने से संबंधित वैध दस्तावेज पेश करने के लिए पुलिस ने हरीश को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 94 के तहत नोटिस दिया। पूछताछ में उसने चाकू के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होने की जानकारी दी। पंचनामा बनाकर चाकू जब्त, कार्रवाई की पुलिस ने पंचनामा तैयार कर चाकू को जब्त किया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरीश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *