राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:IAS के 3 लाख लेकर युवक गायब; सेना के जवान को आया हार्टअटैक; कांग्रेस समर्थकों में मारपीट, डोटासरा ने फटकारा

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:IAS के 3 लाख लेकर युवक गायब; सेना के जवान को आया हार्टअटैक; कांग्रेस समर्थकों में मारपीट, डोटासरा ने फटकारा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां होटल में युवक की मौत पर हंगामा हो गया। हत्या की आशंका जताते हुए वकीलों ने थाने के बाहर रास्ता जाम कर धरना दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. कांग्रेस समर्थकों में मारपीट, डोटासरा ने फटकार लगाई
जयपुर के दूदू में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सभा बड़ी हंगामेदार रही। डोटासरा के संबोधन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। इस पर पीसीसी चीफ ने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। डोटासरा ने एक कार्यकर्ता से कहा- न्यू सेंस मत कर बैठ जा, बड़ा आदमी नहीं है तू। पूरी खबर पढ़ें 2. युवक की मौत पर हंगामा, वकीलों ने रास्ता रोका
जयपुर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास होटल में युवक की मौत पर हंगामा हो गया। गुरुवार सुबह हत्या की आशंका जताते हुए वकीलों ने थाने के बाहर रास्ता जाम कर धरना दिया। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। उसके हाथ में कैनुला लगा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 3. लग्जरी ब्रांड की 4 करोड़ की घड़ियां चोरी
जयपुर में लग्जरी वॉच ब्रांड राडो के शोरूम से 4 करोड़ की 251 घड़ियां चोरी हो गई। सुबह करीब 4.30 बजे बदमाश लोहे की रॉड से शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 36 मिनट अंदर रहे। इसके बाद 5 बैगों में घड़ियां भरकर ले गए। चोरी में 5 से ज्यादा बदमाश शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें 4. जज को स्टेनोग्राफर नहीं मिला, हाथ से लिखे 159 फैसले
राजस्थान की न्यायिक व्यवस्था में अपने फैसलों और कामकाज को लेकर चर्चाओं में रहे जज दिनेश गुप्ता 30 सितंबर को रिटायर हो गए। रिटायरमेंट से करीब डेढ़ महीने पहले उनकी कोर्ट का स्टेनोग्राफर काम छोड़कर चला गया था। इसके कारण रिटायरमेंट के एक दिन पहले तक उन्होंने 159 फैसले अपने हाथ से लिखे। पूरी खबर पढ़ें 5. सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन
सीकर जिले के नीमकाथाना निवासी सेना के जवान का जैसलमेर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुरुवार सुबह नीमकाथाना से जवान के पैतृक गांव मालनगर तक 7 किमी. लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। अंतिम दर्शनों के लिए विधायक-तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. हाईवे पर ट्रक ने हेड कॉन्स्टेबल को कुचला, मौत
कोटपूतली में हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र यादव (57) को ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र सिंह हाईवे पर चेतक गाड़ी के साथ ओवरस्पीड और लेन ड्राइव सिस्टम की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. पूर्व एसीजे बोले-SC जज ने वकीलों को हड़ताल के लिए उकसाया
राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) एसपी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस संदीप मेहता पर जलन के कारण वकीलों को हड़ताल के लिए उकसाने और झूठे आरोप लगाने का दावा किया है। पूर्व एसीजे ने कहा- मुझे जस्टिस मेहता से जिरह करने की अनुमति मिलनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 8. IAS अफसर के 3 लाख लेकर युवक गायब
अजमेर में IAS अफसर के 3 लाख रुपए लेकर युवक गायब हो गया। युवक ने IAS से टोयोटा कंपनी की हाइब्रिड कार देने के नाम पर टोकन मनी ली, लेकिन कार नहीं दी। काफी समय बीतने के बाद भी कार नहीं मिलने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. टूरिस्ट के सामने आया बाघ, पीछे लेनी पड़ी जिप्सी
रणथंभौर में टूरिस्ट सीजन शुरू होने के पहले ही दिन गुरुवार को सैलानियों की जिप्सी के आगे टाइगर आ गया। टाइगर जिप्सी की तरफ बढ़ने लगा तो टूरिस्ट की सांसें अटक गईं। ड्राइवरों ने जिप्सी को पीछे लिया। बाघ करीब 15 मिनट तक टूरिस्ट के सामने टहलता रहा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. व्यापारिक संगठन कल नहीं लेंगे UPI पेमेंट
यूपीआई पेमेंट पर 15 अक्टूबर से प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में प्रदेशभर में व्यापारिक संगठन 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाएंगे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (BUVM) ने देशभर में 2 और 15 अक्टूबर को UPI से पेमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *