हनुमानगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा का जन्मदिन विशेष बच्चों के साथ मनाया गया। जंक्शन स्थित नवज्योति मूक बधिर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में डीसीसी अध्यक्ष मनीष मक्कासर और पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने विशेष बच्चों के साथ केक काटा। कांग्रेस नेताओं ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके साथ समय बिताकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विशेष बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। इस मौके पर नवज्योति संस्थान के संचालक भीष्म कौशिक सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संस्थान के शिक्षक एवं विशेष बच्चे मौजूद रहे।

