लायंस क्लब झुंझुनूं की ओर से शुक्रवार को (2 अक्टूबर) को इंदिरा नगर स्थित सीकेआरडी मेमोरियल अस्पताल में नि:शुल्क नशामुक्ति एवं मनो-सेक्स रोग चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। लोगों को की जांच जाएगी शिविर का आयोजन चौ. कानाराम ढाका मेमोरियल संस्थान और सीकेआरडी नशामुक्ति केन्द्र के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में अफीम, पोस्त, डोडा, शराब, गांजा, भांग सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की आदत से परेशान लोगों की जांच की जाएगी। नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार मिलेगा मरीजों को नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार मरीजों को 8 दिन तक भर्ती रखकर उपचार की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसी तरह मनो-सेक्स संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए भी शिविर में नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध रहेगा। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. लालचंद ढाका मरीजों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार देंगे।

