‘नीतीश कुमार को ‘गद्दार’ कहना बिहार का अपमान’, गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

‘नीतीश कुमार को ‘गद्दार’ कहना बिहार का अपमान’, गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

नीतीश कुमार को ‘गद्दार’ कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी से बिहार का अपमान हुआ है। 

Giriraj Singh on Sonia Gandhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सोनिया गांधी की कथित टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘गद्दार’ कहे जाने को बेहद अनुचित बताया और कहा कि इस तरह की टिप्पणी से बिहार का भी अपमान हुआ है।

गिरिराज सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार को ‘गद्दार’ कहना बेहद अनुचित है। सोनिया गांधी की बात करें तो वह भी देश के प्रति वफादार नहीं रहीं, हालांकि मैं उन्हें गद्दार नहीं कहूंगा। उन्होंने शादी के बाद 15 साल तक भारतीय नागरिकता भी हासिल नहीं की।”

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के कदमों के पीछे अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता के पीछे की मंशा को समझ लिया था।

नोट- खबर अपडेट हो रही है।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *