नाई समाज ने भोजपुरी गायक के खिलाफ किया प्रदर्शन:जहानाबाद में अश्लील गाना गाने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे

नाई समाज ने भोजपुरी गायक के खिलाफ किया प्रदर्शन:जहानाबाद में अश्लील गाना गाने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे

जहानाबाद में अखिल भारतीय नाई संघ ने भोजपुरी गायक गणेश लाल यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुवार को समाज के लोग अरवल मोड़ से जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गायक पर अश्लील गाना गाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। संघ के नेता महेश ठाकुर ने बताया कि गायक गणेश लाल यादव ने नाई समाज की बहू-बेटियों को लेकर आपत्तिजनक गीत गाया है। इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। गायक को गिरफ्तार करने की मांग उन्होंने सरकार से ऐसे गानों पर तुरंत रोक लगाने और गायक को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार विरोध के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नाई समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर गाने की जांच कराने और दोषी पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जहानाबाद में अखिल भारतीय नाई संघ ने भोजपुरी गायक गणेश लाल यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुवार को समाज के लोग अरवल मोड़ से जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गायक पर अश्लील गाना गाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। संघ के नेता महेश ठाकुर ने बताया कि गायक गणेश लाल यादव ने नाई समाज की बहू-बेटियों को लेकर आपत्तिजनक गीत गाया है। इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। गायक को गिरफ्तार करने की मांग उन्होंने सरकार से ऐसे गानों पर तुरंत रोक लगाने और गायक को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार विरोध के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नाई समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर गाने की जांच कराने और दोषी पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *