‘बच्चा-बच्चा बोलकर बहुत सिर पर चढ़ रही है’, Bigg Boss 20 में काजी का अरिश्फा पर फूटा गुस्सा, उदिति के बयान से भी छिड़ी बहस

‘बच्चा-बच्चा बोलकर बहुत सिर पर चढ़ रही है’, Bigg Boss 20 में काजी का अरिश्फा पर फूटा गुस्सा, उदिति के बयान से भी छिड़ी बहस

Bigg Boss 20 Viral Video: ‘बिग बॉस 20′ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बयानबाजी और तकरार का सिलसिला जारी है। अब काजी तौकीर का एक बयान चर्चा में है, जिसमें वह अरिश्फा खान के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए। वहीं, दूसरी ओर उदिति ने यंग डीएसए के बर्ताव को लेकर टिप्पणी की और उनकी उम्र का जिक्र करते हुए उन्हें ‘बचकाना’ बताया। इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है।

‘बच्चा-बच्चा बोलकर सिर पर चढ़ रही है’

काजी तौकीर और अरिश्फा के व्यवहार से नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, “बच्चा-बच्चा बोलकर बहुत सिर पर चढ़ रही है और बदतमीजी कर रही है।” काजी के इस बयान में उनकी नाराजगी साफ नजर आई। काजी के इस कमेंट के बाद घर के समीकरणों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

यंग डीएसए पर उदिति ने कही ‘बचकानी’ बात

इसी बीच उदिति ने यंग डीएसए के व्यवहार को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने उनकी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि वह 22 साल के हैं, लेकिन उनकी हरकतें बचकानी हैं।

उदिति के इस बयान के बाद सवाल उठने लगा कि क्या यंग डीएसए के व्यवहार को लेकर उनकी बात सही है या फिर उनके बर्ताव को गलत तरीके से समझा जा रहा है। यह टिप्पणी सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दो हिस्सों में बंटे नजर आए।

उदिति के बयान पर यूजर्स ने भी सुनाया

उदिति के कमेंट पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने उनका बचाव करते हुए लिखा कि वह अपने दोस्त के पीछे बात नहीं करते, जबकि दूसरे यूजर ने उदिति के रवैये पर सवाल उठाया।

एक कमेंट में लिखा गया, “इतनी ही प्रॉब्लम है इसे अगर लोगों से तो ये आई ही क्यों? हर बंदे से दिक्कत है इसे।” वहीं, एक अन्य यूजर ने उदिति पर लगातार दूसरों को जज करने का आरोप लगाते हुए लिखा कि यह स्कूल नहीं है कि वह हर किसी की ‘टीचर’ बनी रहें। इस पूरे मामले में कंटेस्टेंट्स के अपने-अपने बयान सामने आए हैं, जबकि सोशल मीडिया पर दर्शक इन बातों को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *