Asian Games: भारतीय निशानेबाज Anish Bhanwala ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह

Asian Games: भारतीय निशानेबाज Anish Bhanwala ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह

नागोया, एक अक्टूबर भारत के अनीश भानवाला ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अनीष 576 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में नौवें स्थान पर रहे लेकिन फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रतियोगिता के नियम के अनुसार एक देश के अधिकतम दो निशानेबाज ही फाइनल में हिस्सा ले सकते हैं और इस नियम के तहत एक कोरियाई निशानेबाज को बाहर होना पड़ा।दक्षिण कोरिया के तीन निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया था। अनीश को जगह तब मिली जब क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे सबसे निचली रैंकिंग वाले कोरियाई निशानेबाज सोंग जोंग हो (580) को हटना पड़ा। कोरिया के ली गनह्योक (588) और यून सियोयोंग (581) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।चीन के सु लियानबोफान ने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड 592 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने एशियाई खेलों में निशानेबाजी में अब तक 15 पदक जीते हैं जिनमें तीन स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का व्यक्तिगत फाइनल बृहस्पतिवार को ही होगा।यह एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता की अंतिम स्पर्धा है। 

नागोया, एक अक्टूबर भारत के अनीश भानवाला ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अनीष 576 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में नौवें स्थान पर रहे लेकिन फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रतियोगिता के नियम के अनुसार एक देश के अधिकतम दो निशानेबाज ही फाइनल में हिस्सा ले सकते हैं और इस नियम के तहत एक कोरियाई निशानेबाज को बाहर होना पड़ा।

दक्षिण कोरिया के तीन निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया था। अनीश को जगह तब मिली जब क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे सबसे निचली रैंकिंग वाले कोरियाई निशानेबाज सोंग जोंग हो (580) को हटना पड़ा। कोरिया के ली गनह्योक (588) और यून सियोयोंग (581) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

चीन के सु लियानबोफान ने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड 592 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने एशियाई खेलों में निशानेबाजी में अब तक 15 पदक जीते हैं जिनमें तीन स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का व्यक्तिगत फाइनल बृहस्पतिवार को ही होगा।

यह एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता की अंतिम स्पर्धा है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *