मधुबनी में देर रात तक चला वाहन जांच अभियान:एसएसपी के निर्देश पर अपराध रोकने के लिए हुई कार्रवाई, कई संदिग्ध हिरासत में

मधुबनी में देर रात तक चला वाहन जांच अभियान:एसएसपी के निर्देश पर अपराध रोकने के लिए हुई कार्रवाई, कई संदिग्ध हिरासत में

मधुबनी पुलिस ने अपराध रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक जिले के संवेदनशील इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों की बारीकी से जांच की और संदिग्धों पर नजर रखी। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गुरुवार सुबह 7:00 के आसपास बताया कि अपराध नियंत्रण हेतु सभी संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पुलिस बल अलर्ट किया गया था। उनके निर्देश पर यह अभियान चला। जांच टीमों ने वाहनों के कागजात व अन्य जरूरी चीजों की जांच की। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया। जिनकी हरकतें संदिग्ध लगीं, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। एसएसपी ने साफ किया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का मकसद घटना रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए जिले में पुलिस की निगरानी व जांच अभियान जारी रहेगा। इससे रात में सड़कों पर निगरानी मजबूत हुई है। मधुबनी पुलिस ने अपराध रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक जिले के संवेदनशील इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों की बारीकी से जांच की और संदिग्धों पर नजर रखी। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गुरुवार सुबह 7:00 के आसपास बताया कि अपराध नियंत्रण हेतु सभी संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पुलिस बल अलर्ट किया गया था। उनके निर्देश पर यह अभियान चला। जांच टीमों ने वाहनों के कागजात व अन्य जरूरी चीजों की जांच की। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया। जिनकी हरकतें संदिग्ध लगीं, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। एसएसपी ने साफ किया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का मकसद घटना रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए जिले में पुलिस की निगरानी व जांच अभियान जारी रहेगा। इससे रात में सड़कों पर निगरानी मजबूत हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *