लहेरियासराय में रुकेगी जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन:2 अक्टूबर से होगा शुभारंभ; बीजेपी सांसद बोले- स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में उठाया था मुद्दा

लहेरियासराय में रुकेगी जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन:2 अक्टूबर से होगा शुभारंभ; बीजेपी सांसद बोले- स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में उठाया था मुद्दा

दरभंगा के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर 2 अक्टूबर से जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव शुरू होगा। रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ठहराव की मंजूरी दी है। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। रेल मंत्री से हुई थी मुलाकात स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि 11 और 13 अगस्त 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लहेरियासराय स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के ठहराव की मांग रखी थी। इस दौरान उन्होंने स्टेशन से जुड़े 50 से अधिक गांवों के यात्रियों को होने वाली परेशानी से रेल मंत्री को अवगत कराया था। इसके अलावा रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठकों में भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था। अब ट्रेन के यहां रुकने से लोगों को पटना जाने में सुविधा होगी। लहेरियासराय स्टेशन के विकास पर जोर डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय रेलवे स्टेशन की पुरानी महत्ता को फिर से स्थापित करने के लिए रेलवे की ओर से पहल की जा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा। जयनगर, सीतामढ़ी और झंझारपुर की ओर से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव को सुनिश्चित कराने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों की सराहना सांसद ने दरभंगा जिले में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लहेरियासराय स्टेशन को प्रमुख रेलवे केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव शुरू होना इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। दरभंगा के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर 2 अक्टूबर से जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव शुरू होगा। रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ठहराव की मंजूरी दी है। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। रेल मंत्री से हुई थी मुलाकात स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि 11 और 13 अगस्त 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लहेरियासराय स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के ठहराव की मांग रखी थी। इस दौरान उन्होंने स्टेशन से जुड़े 50 से अधिक गांवों के यात्रियों को होने वाली परेशानी से रेल मंत्री को अवगत कराया था। इसके अलावा रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठकों में भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था। अब ट्रेन के यहां रुकने से लोगों को पटना जाने में सुविधा होगी। लहेरियासराय स्टेशन के विकास पर जोर डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय रेलवे स्टेशन की पुरानी महत्ता को फिर से स्थापित करने के लिए रेलवे की ओर से पहल की जा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा। जयनगर, सीतामढ़ी और झंझारपुर की ओर से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव को सुनिश्चित कराने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों की सराहना सांसद ने दरभंगा जिले में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लहेरियासराय स्टेशन को प्रमुख रेलवे केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव शुरू होना इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *