जोधपुर- तीन महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार:बाड़े में मिला था अवैध मादक पदार्थ, लगातार दे रहा था पुलिस को चकमा

जोधपुर- तीन महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार:बाड़े में मिला था अवैध मादक पदार्थ, लगातार दे रहा था पुलिस को चकमा

डांगियावास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन महीने से फरार चल रहे डोडा पोस्त तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर के पीछे बने पशु बाड़े में करीब 28.610 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त छुपाकर रखा था। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष चौधरी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। जोधपुर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया कि जून महीने 05 जून 2026 में पुलिस ने दबिश देकर जाणियों की ढाणी, बिड़ासनी निवासी श्रवण विश्नोई पुत्र भाखरराम विश्नोई के पशु बाड़े से 28.610 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था। 28 सितंबर को जोधपुर आने की सूचना मिली थी 28 सितंबर को पुलिस को आरोपी के जोधपुर आने की सटीक सूचना मिली। इस पर डांगियावास थाना पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर आरोपी श्रवण विश्नोई को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजूराम काला के साथ सहायक उप निरीक्षक शेषाराम, कांस्टेबल रिछपालसिंह, मनीष, महेंद्र, राजेंद्र, नेमाराम और धर्मेंद्र शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *