बांका के बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा का नवगछिया तबादला:वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और जांच में लापरवाही का आरोप

बांका के बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा का नवगछिया तबादला:वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और जांच में लापरवाही का आरोप

बांका के बौंसी थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार झा का प्रशासनिक दृष्टिकोण से बुधवार की शाम नवगछिया जिला तबादला कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर के कार्यालय से 30 सितंबर को जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से नवगछिया जिला स्थानांतरित करते हुए 24 घंटे के भीतर वहां योगदान देने का निर्देश दिया गया है। 14 सितंबर को पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा बौंसी थाना का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधकर्मियों के संबंध में पूछताछ किए जाने पर थानाध्यक्ष द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष की मां के साथ छिनतई पर नहीं की कार्रवाई वहीं 22 सितंबर को एक महिला के साथ छेड़छाड़ और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश मिश्रा की मां के साथ छिनतई से संबंधित वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों का सत्यापन कर एसआईटी गठित करते हुए तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद थानाध्यक्ष ने मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की और किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कार्रवाई में थानाध्यक्ष की नहीं रही भूमिका बाद में 27 सितंबर को पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट में कहा कि इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं रही। उनके खिलाफ कांड के अनुसंधान में शिथिलता, वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना और थानाध्यक्ष के पद पर कर्तव्य निर्वहन में अक्षमता का आरोप लगाया गया था। आदेश में यह भी उल्लेख है कि पंकज कुमार झा पूर्व में 23 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2024 तक भागलपुर जिले में पदस्थापित रह चुके हैं और वहां उनकी जिलावधि पूरी हो चुकी है। इसके बाद प्रशासनिक आधार पर उनका नवगछिया तबादला किया गया। बांका के बौंसी थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार झा का प्रशासनिक दृष्टिकोण से बुधवार की शाम नवगछिया जिला तबादला कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर के कार्यालय से 30 सितंबर को जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से नवगछिया जिला स्थानांतरित करते हुए 24 घंटे के भीतर वहां योगदान देने का निर्देश दिया गया है। 14 सितंबर को पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा बौंसी थाना का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधकर्मियों के संबंध में पूछताछ किए जाने पर थानाध्यक्ष द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष की मां के साथ छिनतई पर नहीं की कार्रवाई वहीं 22 सितंबर को एक महिला के साथ छेड़छाड़ और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश मिश्रा की मां के साथ छिनतई से संबंधित वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों का सत्यापन कर एसआईटी गठित करते हुए तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद थानाध्यक्ष ने मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की और किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कार्रवाई में थानाध्यक्ष की नहीं रही भूमिका बाद में 27 सितंबर को पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट में कहा कि इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं रही। उनके खिलाफ कांड के अनुसंधान में शिथिलता, वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना और थानाध्यक्ष के पद पर कर्तव्य निर्वहन में अक्षमता का आरोप लगाया गया था। आदेश में यह भी उल्लेख है कि पंकज कुमार झा पूर्व में 23 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2024 तक भागलपुर जिले में पदस्थापित रह चुके हैं और वहां उनकी जिलावधि पूरी हो चुकी है। इसके बाद प्रशासनिक आधार पर उनका नवगछिया तबादला किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *