एईएन अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सबलपुरा में ट्रांसफार्मर के नीचे लटक रहे तारों की समस्या हुई दूर

एईएन अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सबलपुरा में ट्रांसफार्मर के नीचे लटक रहे तारों की समस्या हुई दूर

सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें पानी की लीकेज, बिजली के तार, सफाई, रोड लाइट और सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… एईएन अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ तिलक नगर से शंकर ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में अवैध निर्माण का काम चल रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करवाई और समस्या का समाधान कराया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन अमित शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। सबलपुरा में ट्रांसफार्मर के नीचे लटक रहे तारों की समस्या हुई दूर सबलपुरा से राजकुमार जाट फौजी ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के तार नीचे लटके हुए हैं। नीचे लटक रहे तारों के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए तारों को ठीक करवाया गया। इससे लोगों को राहत मिली और हादसे की आशंका भी दूर हुई। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… राधाकिशनपुरा में छह महीने से ज्यादा समय से पानी की लीकेज राधाकिशनपुरा से संजय कुमार शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में छह महीने से भी ज्यादा समय से पानी लीकेज की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से लीकेज होने के कारण पानी लगातार बह रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पानी की लीकेज को जल्द ठीक करवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। कैलाश नगर में तारों से करंट आने की समस्या, लोग परेशान कैलाश नगर, रेलवे स्टेशन कॉलोनी से संजय कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में तारों से करंट आने की समस्या बनी हुई है। बिजली के तारों से करंट आने के कारण स्थानीय लोगों में परेशानी बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से बिजली के तारों की जांच करवाकर समस्या को जल्द ठीक कराने की मांग की है। जगमालपुरा रोड पर सड़क किनारे जमा कचरा, सफाई की जरूरत जगमालपुरा रोड से शहजाद खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर-65 में सड़क किनारे काफी कचरा जमा पड़ा हुआ है। लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जमा कचरा उठवाकर नियमित सफाई करवाने की मांग की है। पिपराली रोड पर डेढ़ महीने से बंद रोड लाइट पिपराली रोड से मनीष ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में करीब डेढ़ महीने से रोड लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बंद रोड लाइट को जल्द ठीक करवाकर चालू कराने की मांग की है।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. शेखपुरा मोहल्ला में बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:कचरा, नाली का पानी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी परेशानियां शामिल 2. शेखपुरा मोहल्ला में जमा कचरा हुआ साफ:नवलगढ़ बाईपास पर जलभराव की समस्या हुई हल 3.ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 4.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:शिवसिंहपुरा में रोड लाइट्स, बसंत विहार में मेनहोल का टूटा ढक्कन बदला, दीपिका पारीक बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 5.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 6. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 7.जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 8.एईएन अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:शहर में ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 9. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 10.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *