जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सफाई, कचरा, सड़क, जलभराव और पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से नागरिक अपनी परेशानियां सामने ला रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… पार्षद भवानी सिंह राजावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ शुशीलपुरा से पंकज शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी नहीं आने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद पार्षद भवानी सिंह राजावत ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू करवाई। पानी की व्यवस्था होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद भवानी सिंह राजावत को ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। हरमाड़ा में घर के बाहर पड़ा कचरा हटाया हरमाड़ा, मंसा माता रोड से हितेश ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के बाहर कचरा पड़ा हुआ है। कचरा जमा होने से आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए घर के बाहर जमा कचरा उठवा दिया गया। सफाई होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… मुहाना रोड वार्ड-59 में सड़क पर पड़ा रहता है कचरा मुहाना रोड से विनोद कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर-59 में कचरा संग्रहण की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर कचरा पड़ा रहता है। इससे सड़क किनारे गंदगी जमा हो रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने क्षेत्र में नियमित कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है। लक्ष्मी नारायण पुरी में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खोदकर छोड़ी लक्ष्मी नारायण पुरी से राहुल कुमार सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि करीब 5-6 महीने पहले पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को ठीक नहीं किया गया और उसे खुदा हुआ ही छोड़ दिया गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर रास्ते को सुचारू कराने की मांग की है। राज विहार, सुमेल में रास्ते में भरा रहता है पानी, स्कूली बच्चे परेशान राज विहार, सुमेल से देवेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र के रास्ते में पानी भरा रहता है। पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं स्कूल से आने-जाने वाले बच्चों को भी पानी भरे रास्ते से निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी करवाकर रास्ते से जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। इस्कॉन रोड, केसर नगर में नहीं आता कोई सफाईकर्मी इस्कॉन रोड, केसर नगर से मनीष ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नगर निगम का कोई भी सफाईकर्मी नहीं आता है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में गंदगी की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में नियमित सफाईकर्मी भेजने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. किशनपोल बाजार रोड पर जमा गंदगी हुई साफ:वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं आज की ‘पब्लिक की स्टार’ 2. वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:गणेश मार्ग पर 7-8 दिन से सड़क पर बना गड्ढा हुआ ठीक, राहगीरों को मिली राहत 3. ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर 4.’भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:कालवाड़ रोड पर नई सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन जवाहर नगर में टूटी सड़क पर नियंत्रण खो रहे वाहन 5.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 6.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर 7.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 8.XEN निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 9. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 10.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें

