भीलवाड़ा शहर में इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते गुरुवार को 11 केवी शारदा फीडर से जुड़े इलाकों में चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार फीडर पर आवश्यक कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित बिजली कटौती से 11 केवी शारदा फीडर से जुड़े शारदा कॉलोनी, विश्नोई खेड़ा, रुक्मणि कॉलोनी, विराट नगर, बालाजी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। पहले कर लें जरूरी काम विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

