जांजगीर-चांपा के कटरा जंगल में 1000 लीटर अवैध डीजल जब्त:पिकअप टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे; 3 गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति जब्त

जांजगीर-चांपा के कटरा जंगल में 1000 लीटर अवैध डीजल जब्त:पिकअप टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे; 3 गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति जब्त

जांजगीर-चांपा में बलौदा-अकलतरा पुलिस ने कटरा जंगल से करीब 1000 लीटर अवैध डीजल जब्त किया है। यह डीजल एक पिकअप वाहन के पीछे बने लोहे के टैंकर में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीजल परिवहन में इस्तेमाल पिकअप और उसके आगे चल रही आर्टिगा कार को भी जब्त किया है। जब्त वाहनों और डीजल की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों को कोर्ट भेजा गया है। मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन (CG-15-DL-6268) में अवैध डीजल भरकर हरदीबाजार रोड की ओर ले जाया जा रहा है। इसके आगे आर्टिगा कार (CG-10-AD-8114) चल रही थी। इस सूचना पर एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटरा जंगल में घेराबंदी की। जांच के दौरान पिकअप में 1000 लीटर डीजल मिला, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है। वाहन में सवार नरेश कुमार भारती, भीमसिंह गोंड और रामनरेश प्रजापति डीजल के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। करीब 15 लाख की संपत्ति जब्त पुलिस ने भीमसिंह गोंड के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन और करीब 1 लाख रुपए का डीजल जब्त किया। वहीं नरेश कुमार भारती के कब्जे से करीब 9 लाख रुपए कीमत की आर्टिगा कार बरामद की गई। इस तरह पुलिस ने डीजल और दोनों वाहनों समेत करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। बरामद डीजल को पिकअप के टैंकर में ही सीलबंद कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *