सीवान के असांव थाना क्षेत्र में शिक्षक किशोर गिरी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोलीकांड में शामिल मुख्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियार की जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। स्कूल के पास युवक-युवती को लेकर पूछताछ, तभी चला दी गोली घटना 30 सितंबर 2026 को शिवरी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप हुई थी। आंदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख के पति और शिक्षक 45 वर्षीय किशोर गिरी को गोली मार दी गई थी। बताया गया कि स्कूल के पास एक कमरे में युवक और युवती के मौजूद होने की सूचना पर किशोर गिरी वहां पहुंचे थे। वे वहां मौजूद युवकों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। कान के पीछे लगी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर गोली किशोर गिरी के कान के पीछे लगी। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए आंदर पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। खोखा बरामद, FSL और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही असांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया गया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त आसूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर मुख्य वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की भूमिका और हथियार के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले का अनुसंधान जारी है। सीवान के असांव थाना क्षेत्र में शिक्षक किशोर गिरी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोलीकांड में शामिल मुख्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियार की जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। स्कूल के पास युवक-युवती को लेकर पूछताछ, तभी चला दी गोली घटना 30 सितंबर 2026 को शिवरी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप हुई थी। आंदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख के पति और शिक्षक 45 वर्षीय किशोर गिरी को गोली मार दी गई थी। बताया गया कि स्कूल के पास एक कमरे में युवक और युवती के मौजूद होने की सूचना पर किशोर गिरी वहां पहुंचे थे। वे वहां मौजूद युवकों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। कान के पीछे लगी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर गोली किशोर गिरी के कान के पीछे लगी। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए आंदर पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। खोखा बरामद, FSL और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही असांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया गया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त आसूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर मुख्य वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की भूमिका और हथियार के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले का अनुसंधान जारी है।

