सुपौल में जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का बुधवार को मशाल यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। समाहरणालय परिसर से निकली मशाल यात्रा में अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्काउट एंड गाइड के बैंड की धुन के बीच खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मशाल लेकर शहर में यात्रा निकाली। मशाल यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर डिग्री कॉलेज होते हुए बीएसएस कॉलेज, सुपौल पहुंची। प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए किया प्रेरित यहां डीएम सावन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताएं बीएसएस कॉलेज, नया पुलिस लाइन और मल्टीपर्पस इंडोर हॉल में आयोजित की जाएंगी। 30 सितंबर को एथलेटिक्स, फुटबॉल, कराटे और वॉलीबॉल की स्पर्धाएं होंगी। 1 अक्टूबर को खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज, जूडो, बैडमिंटन और योग का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर को खो-खो, कबड्डी, तीरंदाजी और शतरंज, जबकि 3 अक्टूबर को कुश्ती, साइकिलिंग, सेपक टकरॉ, टेबल टेनिस और तलवारबाजी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सुपौल में जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का बुधवार को मशाल यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। समाहरणालय परिसर से निकली मशाल यात्रा में अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्काउट एंड गाइड के बैंड की धुन के बीच खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मशाल लेकर शहर में यात्रा निकाली। मशाल यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर डिग्री कॉलेज होते हुए बीएसएस कॉलेज, सुपौल पहुंची। प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए किया प्रेरित यहां डीएम सावन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताएं बीएसएस कॉलेज, नया पुलिस लाइन और मल्टीपर्पस इंडोर हॉल में आयोजित की जाएंगी। 30 सितंबर को एथलेटिक्स, फुटबॉल, कराटे और वॉलीबॉल की स्पर्धाएं होंगी। 1 अक्टूबर को खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज, जूडो, बैडमिंटन और योग का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर को खो-खो, कबड्डी, तीरंदाजी और शतरंज, जबकि 3 अक्टूबर को कुश्ती, साइकिलिंग, सेपक टकरॉ, टेबल टेनिस और तलवारबाजी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

