नेपाल बारिश से चंपारण तटबंध धंसा:ग्रामीणों और विधायक राजू तिवारी ने कंधे पर बोरा उठाकर की मरम्मत

नेपाल बारिश से चंपारण तटबंध धंसा:ग्रामीणों और विधायक राजू तिवारी ने कंधे पर बोरा उठाकर की मरम्मत

नेपाल में लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे चंपारण तटबंध पर दबाव है। बुधवार को गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मननपुर मिश्र टोला के पास तटबंध अचानक धंस गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के युवाओं ने तुरंत एकजुट होकर दो घंटे में तटबंध की मरम्मत कर उसे ठीक कर लिया। युवाओं के साथ मिलकर विधायक ने बोरा ढोया तटबंध धंसने की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक राजू तिवारी और अरेराज के एसडीओ सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। विधायक राजू तिवारी ने खुद कंधे पर बालू से भरा बोरा उठाया और युवाओं के साथ मिलकर बोरा ढोया। आरोप-प्रत्यारोप का वक्त नहीं – विधायक उन्हें देखकर अन्य ग्रामीण भी मरम्मत कार्य में जुट गए। प्रशासन के सहयोग से जल्द ही तटबंध को सुरक्षित कर लिया गया। विधायक राजू तिवारी ने कहा कि यह आरोप-प्रत्यारोप का वक्त नहीं, बल्कि मदद करने का समय है। आपदा के बाद विभाग को लिखेंगे लेटर उन्होंने गोविंदगंज की जनता की तारीफ की, जिन्होंने एकजुट होकर तटबंध की मरम्मत की। उन्होंने यह भी बताया कि जल संसाधन विभाग के अफसरों की लापरवाही साफ दिख रही है, जिस पर आपदा के बाद विभाग को चिट्ठी लिखेंगे। नेपाल में लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे चंपारण तटबंध पर दबाव है। बुधवार को गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मननपुर मिश्र टोला के पास तटबंध अचानक धंस गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के युवाओं ने तुरंत एकजुट होकर दो घंटे में तटबंध की मरम्मत कर उसे ठीक कर लिया। युवाओं के साथ मिलकर विधायक ने बोरा ढोया तटबंध धंसने की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक राजू तिवारी और अरेराज के एसडीओ सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। विधायक राजू तिवारी ने खुद कंधे पर बालू से भरा बोरा उठाया और युवाओं के साथ मिलकर बोरा ढोया। आरोप-प्रत्यारोप का वक्त नहीं – विधायक उन्हें देखकर अन्य ग्रामीण भी मरम्मत कार्य में जुट गए। प्रशासन के सहयोग से जल्द ही तटबंध को सुरक्षित कर लिया गया। विधायक राजू तिवारी ने कहा कि यह आरोप-प्रत्यारोप का वक्त नहीं, बल्कि मदद करने का समय है। आपदा के बाद विभाग को लिखेंगे लेटर उन्होंने गोविंदगंज की जनता की तारीफ की, जिन्होंने एकजुट होकर तटबंध की मरम्मत की। उन्होंने यह भी बताया कि जल संसाधन विभाग के अफसरों की लापरवाही साफ दिख रही है, जिस पर आपदा के बाद विभाग को चिट्ठी लिखेंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *