IND vs WI, 2nd ODI: जॉन कैंपबेल ने महज 65 गेंद में ठोका शतक, यह कारनामा करने वाले वेस्टइंडीज के बने पहले बल्लेबाज

IND vs WI, 2nd ODI: जॉन कैंपबेल ने महज 65 गेंद में ठोका शतक, यह कारनामा करने वाले वेस्टइंडीज के बने पहले बल्लेबाज

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जॉन कैंपबेल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने वेस्टइंडीज के कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, वह वनडे में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के सबसे तेज ODI शतक

भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में जॉन कैंपबेल के बाद दूसरे स्थान पर रिकार्डो पॉवेल हैं, जिन्होंने 1999 में सिंगापुर में 72 गेंदों में शतक जड़ा था। मार्लन सैमुअल्स ने 2002 में विजयवाड़ा में 73 गेंदों में शतक लगाया। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर का नंबर आता है, जिन्होंने 2018 में गुवाहाटी में 74 गेंदों और 2019 में चेन्नई में 85 गेंदों में शतक पूरा किया।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज़ की सबसे तेज़ ODI सेंचुरी

क्रम खिलाड़ी स्थान वर्ष 100 रन (गेंदों में)
1 जॉन कैंपबेल गुवाहाटी 2026 65
2 रिकार्डो पॉवेल सिंगापुर 1999 72
3 मार्लोन सैमुअल्स विजयवाड़ा 2002 73
4 शिमरॉन हेटमायर गुवाहाटी 2018 74
5 शिमरॉन हेटमायर चेन्नई 2019 85

वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे तेज शतक

वेस्टइंडीज के लिए ODI में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ब्रायन लारा सबसे आगे हैं। लारा ने 1999 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ केवल 45 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके बाद क्रिस गेल ने 2019 में सेंट जॉर्ज में इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में शतक बनाया। एविन लुईस ने 2024 में पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ 61 गेंदों में शतक पूरा किया। निकोलस पूरन ने 2023 में हरारे में नीदरलैंड्स के खिलाफ 63 गेंदों में शतक लगाया। जॉन कैंपबेल ने गुवाहाटी में 65 गेंदों, जबकि शाई होप ने 2025 में नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 66 गेंदों में शतक पूरा किया।

रैंक बल्लेबाज गेंदें विपक्षी टीम स्थान वर्ष
1 ब्रायन लारा 45 बांग्लादेश ढाका 1999
2 क्रिस गेल 55 इंग्लैंड सेंट जॉर्ज 2019
3 एविन लुईस 61 श्रीलंका पल्लेकेले 2024
4 निकोलस पूरन 63 नीदरलैंड्स हरारे 2023
5 जॉन कैंपबेल 65 भारत गुवाहाटी 2026
6 शाई होप 66 न्यूजीलैंड नेपियर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *