सीकर में होटल कुक का किडनैप:युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.58 लाख निकाले, पढ़िए क्राइम की खबरें

सीकर में होटल कुक का किडनैप:युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.58 लाख निकाले, पढ़िए क्राइम की खबरें

सीकर में होटल पर काम करने वाले कुक के किडनैप का मामला सामने आया है। एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.58 लाख रुपए निकाल लिए गए। वहीं 2 युवती और 1 महिला लापता हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। कुक का किडनैप सीकर के कोतवाली पुलिस थाने में अंजूम कुरैशी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके पति सीकर में होटल नूर इस्लाम पर खाना बनाने का काम करते हैं। 22 सितंबर को दो गाड़ियों में करीब 15 से 20 लोग आए। जिन्होंने उनके पति इकबाल के साथ मारपीट की और फिर उठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद पति का कुछ पता नहीं चल पाया। क्रेडिट कार्ड से 1.58 लाख रुपए निकाले सीकर जिले के निवासी एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 1.58 लाख रुपए निकलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संजय कुमार ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1.58 लाख रुपए साइबर ठगों के द्वारा निकाल लिए गए। जिसका पता उन्हें मैसेज आने पर चला। 22 साल की युवती लापता सीकर में 22 साल की युवती लापता हो गई। इस संबंध में युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 26 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे उनकी बहन घर से हॉस्पिटल जाने के लिए निकली थी। जो वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 30 साल की महिला गायब सीकर में 30 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के ससुर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पुत्रवधू 28 सितंबर को सुबह घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिवार को एक फाइनेंस कर्मचारियों पर शक है। 21 साल की युवती का नहीं चला पता सीकर में 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 28 सितंबर की सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद युवती का कुछ पता नहीं चल पाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *