महम में ₹28.79 करोड़ के विकास कार्य शुरू:सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया शिलान्यास, किसानों से मुलाकात की, समस्याएं सुनी

महम में ₹28.79 करोड़ के विकास कार्य शुरू:सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया शिलान्यास, किसानों से मुलाकात की, समस्याएं सुनी

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी बुधवार को महम पहुंचीं। मंत्री श्रुति चौधरी ने महम में 28.79 करोड़ रुपएरेस्ट के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। उनका कार्यक्रम पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के आवास से शुरू हुआ। श्रुति चौधरी ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी प्राप्त किए गए। रेस्ट हाऊस में किया विकास कार्यों का शिलान्यास इसके बाद पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के आवास पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें मंत्री श्रुति चौधरी ने महम विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महम क्षेत्र में लगभग ₹28.79 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद श्रुति चौधरी महम रेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां महम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से बाढ़ सुरक्षा, जल निकासी, ड्रेनेज व्यवस्था, पंपिंग सिस्टम, भूमिगत पाइपलाइन तथा सिंचाई माइनरों से जुड़े कार्य शामिल हैं। सैकड़ों किसानों से हुई सीधी मुलाकात कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे सैकड़ों किसानों से श्रीमती श्रुति चौधरी ने मुलाकात की। किसानों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं तथा विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन सौंपे। मंत्री ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान किसानों ने विशेष रूप से सिंचाई, पानी, ड्रेनेज, जलभराव एवं बाढ़ से संबंधित समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *