नीतीश के करीबी दीपक कुमार CMO से हटे:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए; 2021 से CM के प्रधान सचिव थे

नीतीश के करीबी दीपक कुमार CMO से हटे:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए; 2021 से CM के प्रधान सचिव थे

रिटायर्ड IAS दीपक कुमार को CM के प्रधान सचिव पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। दीपक कुमार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार 1984 बैच के IAS हैं। वो पूर्व सीएम नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं। 21 मार्च 2021 से वो CM के प्रधान सचिव थे। 20 मार्च 2021 को वो रिटायर हुए थे। रिटायर होने के एक दिन बाद इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष की कुर्सी इसी महीने 11 सितम्बर से खाली हुई है। उदय कांत मिश्रा इससे पहले आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं योगदान दीपक कुमार तकरीबन 13 जिलों में डीएम के तौर पर काम कर चुके हैं। जिसमे बक्सर, नालंदा, हजारीबाग, मोतिहारी जैसे प्रमुख जिले हैं। इसके अलावा बिहार के स्वास्थ्य, नगर विकास, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, पर्यटन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भी अपना योगदान दिया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान कुमार ESIC के डीजी और NHAI के चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के पद पर भी कुछ महीने तक काम कर चुके हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है। रिटायर्ड IAS दीपक कुमार को CM के प्रधान सचिव पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। दीपक कुमार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार 1984 बैच के IAS हैं। वो पूर्व सीएम नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं। 21 मार्च 2021 से वो CM के प्रधान सचिव थे। 20 मार्च 2021 को वो रिटायर हुए थे। रिटायर होने के एक दिन बाद इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष की कुर्सी इसी महीने 11 सितम्बर से खाली हुई है। उदय कांत मिश्रा इससे पहले आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं योगदान दीपक कुमार तकरीबन 13 जिलों में डीएम के तौर पर काम कर चुके हैं। जिसमे बक्सर, नालंदा, हजारीबाग, मोतिहारी जैसे प्रमुख जिले हैं। इसके अलावा बिहार के स्वास्थ्य, नगर विकास, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, पर्यटन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भी अपना योगदान दिया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान कुमार ESIC के डीजी और NHAI के चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के पद पर भी कुछ महीने तक काम कर चुके हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *