‘पापा काजी वापस आ गए हैं’, Bigg Boss 20 रीति तिवारी के तंज का काजी ने दिया करारा जवाब, बोले- ‘तू बड़ी सस्ती औरत’

‘पापा काजी वापस आ गए हैं’, Bigg Boss 20 रीति तिवारी के तंज का काजी ने दिया करारा जवाब, बोले- ‘तू बड़ी सस्ती औरत’

Bigg Boss 20 Viral Video: बिग बॉस 20 में रीति तिवारी और काजी के बीच तकरार एक बार फिर चर्चा में है। रीति ने गाने के अंदाज में काजी समेत घरवालों पर तंज कसा, जिसके बाद काजी ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए उन पर पलटवार किया। काजी ने साफ कहा कि वह अपनी बेटियों के खिलाफ गेम नहीं खेलेंगे, लेकिन रीति के तंज का जवाब देने से भी पीछे नहीं हटे।

रीति ने गाने के जरिए काजी पर कसा तंज

रीति तिवारी ने घर में गाना बनाकर कई कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा। इस दौरान काजी को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। इसके जवाब में काजी ने उसी लहजे में अपनी बात रखी।

काजी ने कहा, “फिर मुझको घोटा, फिर आके बोला संभालो, बचा लो मुझे, तो मैंने पकड़ा तुझे, संभाला” इसके बाद उन्होंने रीति पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “तू बड़ा सस्ता आदमी” इस पर काजी ने बोला ‘तू बड़ी सस्ती औरत’ इस जवाब के सामने आने के बाद दोनों के बीच की नोकझोंक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

‘मैं अपनी बेटियों के अगेंस्ट गेम नहीं खेलूंगा’

काजी ने इस दौरान अपनी गेम को लेकर भी अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटियों के खिलाफ गेम नहीं खेलेंगे। उनका इशारा घर में रीति समेत उन कंटेस्टेंट्स की ओर था, जिन्हें वह अपनी बेटियों की तरह मानते हैं। हालांकि, रीति के तंज के बाद काजी ने उसी अंदाज में जवाब दिया और अपनी बात खुलकर रखी थी।

सोशल मीडिया पर भी बंटे यूजर्स

रीति और काजी की इस तकरार पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि शो एक गेम है और इसे उसी तरह खेलना चाहिए। कमेंट में कहा गया कि यह दर्शकों के लिए है, सिर्फ भाईचारे के लिए नहीं।

वहीं, दूसरे यूजर ने काजी का समर्थन करते हुए लिखा कि उन्होंने वास्तव में गेम नहीं खेला। एक अन्य यूजर ने उनके गेम को लेकर टिप्पणी करते हुए इसे ‘सेफ गेम’ बताया। अब रीति तिवारी और काजी के बीच यह तकरार आगे किस तरह बढ़ती है, यह बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *