खाट पर बैठे युवक पर झपटा कुत्ता, हाथ-पैर नोचे:चिल्लाया तो छोड़ कर भागा; 10 टांके लगाने पड़े

खाट पर बैठे युवक पर झपटा कुत्ता, हाथ-पैर नोचे:चिल्लाया तो छोड़ कर भागा; 10 टांके लगाने पड़े

​बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के दशहरा पाड़ा गांव में घर के बाहर खाट पर बैठे 50 साल के व्यक्ति पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने व्यक्ति के पैरों पर झपट्टा मारा और दांत गड़ा दिए। दर्द से चीखने पर कुत्ता वहां से भाग निकला। हमले में घायल व्यक्ति के दोनों पैरों पर 10 टांके आए हैं और हाथ पर भी घाव हुए हैं। फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है।

घर के बाहर खाट पर बैठे थे, अचानक किया हमला
​जानकारी के मुताबिक, दशहरा पाड़ा निवासी वालेंग पुत्र मोगजी बुधवार सुबह अपने घर के बाहर खाट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उनके दोनों पैरों पर बुरी तरह काट लिया। कुत्ते के काटने से वालेंग के दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए। वहीं हाथ की अंगुली पर भी कुत्ते ने बुरी तरह काटा है।

​अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के तुरंत बाद खून से लथपथ घायल को परिजनों ने जिला मुख्यालय पर स्थित एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों ने उनके दोनों पैरों पर हुए गहरे घावों को देखते हुए कुल 10 टांके लगाए। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में उपचार जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *