मथुरा की मांट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सऐप कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का दावा किया गया है। कॉलर ने उन्हें परिवार समेत बम से उड़ाने की धमकी दी। विधायक के मुताबिक, पहली कॉल मंगलवार रात करीब 10:38 बजे आई। कॉलर ने टीवी चैनलों पर इस्लाम और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बोलना बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद रात 2:17 बजे दोबारा कॉल आई, जो करीब 3 मिनट 4 सेकंड चली। विधायक ने मथुरा के एसएसपी को शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार: एक के पैर में लगी गोली, 3 को पुलिस ने घेरकर पकड़ा झांसी में ई-रिक्शा चालक से लूटपाट करने वाले बदमाशों से मंगलवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस ने उसके 3 साथियों को घेरकर पकड़ लिया। मौके से एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने दरोगा पर भी गोली चला दी, जो उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। इससे वह बाल-बाल बच गए। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जबकि मौके से भागे बदमाश की पुलिस टीम तलाश कर रही है। सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…. गाजियाबाद में टायर फटने से मछलियों से भरी डीसीएम पलटी:देखने के लिए लगी भीड़, पुलिस ने रोका, क्रेन मंगाकर रास्ते से गाड़ी हटवाई गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह मछलियों से भरी डीसीएम टायर फटने से पलट गई। हादसे के बाद डीसीएम में रखी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। पानी नहीं होने के कारण धूप में मछलियां तड़पने लगीं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ लोग मछलियों का वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ ने उन्हें उठाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को मछलियों के पास जाने से रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर…

