बलरामपुर में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत:महान नदी पार करते समय हाथी से सामना; परिवार को 6 लाख की सहायता

बलरामपुर में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत:महान नदी पार करते समय हाथी से सामना; परिवार को 6 लाख की सहायता

बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र राजपुर में जंगली हाथी के हमले में 53 साल के ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुटरूंग कौशिक पिता गोहन्दुल कौशिक के रूप में हुई है। घटना रात करीब 7:05 बजे की है। घटना वन परिक्षेत्र राजपुर के उप परिक्षेत्र बरियों अंतर्गत ग्राम परसवारकला के बड़खापारा की है। वन विभाग के अनुसार सुटरूंग कौशिक परिवार से नाराज होकर शराब के नशे में अपनी बेटी के घर जा रहे थे। बेटी के घर पहुंचने से पहले महान नदी पार करते समय उनका सामना जंगली कबरा हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हाथी ग्राम रेवतपुर की ओर होते हुए जंगल की तरफ चला गया। वनकर्मी मौके पर पहुंचे, अगले दिन पंचनामा घटना की सूचना मिलते ही जंगली हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों को जागरूक करने में लगे वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात होने के कारण अगले दिन पुलिस ने मौका पंचनामा और मर्ग इंटिमेशन की कार्रवाई की। चिकित्सकों ने मौके पर ही शव का परीक्षण किया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार को 6 लाख की सहायता वन विभाग ने बताया कि मृतक की वैध उत्तराधिकारी पत्नी कुलेश्वरी कौशिक को तत्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं। शेष 5 लाख 75 हजार रुपए की राशि जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। इस तरह परिजनों को कुल 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। गज संकेत ऐप से ग्रामीणों को किया जा रहा अलर्ट वन विभाग के अनुसार हाथी प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को रोजाना गज संकेत ऐप और स्थानीय वाट्सऐप ग्रुप के जरिए हाथियों की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। वन कर्मचारी और हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। रात में पगडंडी से आवाजाही नहीं करने की अपील वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में पगडंडी रास्तों से आवागमन न करें। हाथियों के प्रवास के दौरान अनावश्यक भीड़ न लगाएं और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *