18 वनडे खेलने वाला ये पू्र्व क्रिकेटर तय करेगा कि रोहित-कोहली वर्ल्डकप खेलेंगे या नहीं, BCCI में मिलने वाली है बड़ी गद्दी

18 वनडे खेलने वाला ये पू्र्व क्रिकेटर तय करेगा कि रोहित-कोहली वर्ल्डकप खेलेंगे या नहीं, BCCI में मिलने वाली है बड़ी गद्दी

Team India New Chief Selector Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को नया अंतरिम हेड सिलेक्टर भी मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है, जो रोहित शर्मा के काफी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप खेलने पर संकट के बादल जो अजीत आगरकर के रहने से मंडरा रहे थे, वह तो खत्म हो जाएंगे। हालांकि सवाल ये है कि सिर्फ18 वनडे मैच खेलने वाला पूर्व क्रिकेटर कैसे तय कर सकता है कि 300 या 300 के करीब मैच खेलने वाले खिलाड़ी वर्ल्डकप खेलेंगे या नहीं?

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित से छीनी गई कमान

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा से वनडे टीम की कप्तानी ले ली गई और शुभमन गिल को नया कप्तान बना दिया गया। अजीत आगरकर एंड कंपनी का कहना था कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले वह युवाओं को मौका देना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने गिल को अनुभव देने के लिहाज से कप्तान बनाया है। हालांकि वर्ल्ड क्रिकेट में इस फैसले की काफी आलोचना हुई, क्योंकि रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी तो जिताई थी, उससे पहले उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया था।

कप्तानी छिनने के बाद रोहित शर्मा के वनडे करियर पर भी सवाल उठने लगे और इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे से पहले यह रिपोर्ट्स आने लगीं कि वह शायद आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। हालांकि रोहित शर्मा शर्मा ने उस मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया और आलोचकों की बोलती बंद कर दी। आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और T20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और उनका इरादा 2027 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का है।

प्रज्ञान ओझा का इंटरनेशनल करियर

प्रज्ञान ओझा रोहित शर्मा के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनके आने से रोहित शर्मा के वर्ल्डकप 2027 खेलने पर जो संकट के बादल मंडरा रहे थे, वो पूरी तरह छट जाएंगे। प्रज्ञान ओझा की अगुवाई में पहली बार टीम सिलेक्शन न्यूजीलैंड दौरे के लिए होगा, जहां उन्हें 5 T20, 5 वनडे और दो टेस्ट मैचों के लिए टीम चुननी है। प्रज्ञान ओझा ने 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल पिच पर कदम रखा था और 2013 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इस दौरान उन्होंने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 T20 मुकाबले खेले। ओझा ने सिर्फ 24 टेस्ट में 113 विकेट चटकाए, तो वहीं वनडे में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा और सिर्फ 21 विकेट ले पाए। वहीं T20 में भी 6 मैचों में 10 विकेट हासिल कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *