अखिलेश यादव के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों पर ओपी राजभर का तंज, बोले- PDA में परिवार तो हो गया, D से दौलतमंद और A से कोई अपराधी होगा क्या?

अखिलेश यादव के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों पर ओपी राजभर का तंज, बोले- PDA में परिवार तो हो गया, D से दौलतमंद और A से कोई अपराधी होगा क्या?

Uttar Pradesh Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया है। ओपी राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुना है अखिलेश यादव राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं। राजभर ने पूछा कि क्या तीनों उनके ‘पीडीए’ वाले होंगे? उन्होंने कहा कि पहला तो प्रोफेसर साहब हैं। ये आपके पीडीए वाले ‘परिवार’ से हो गए। अब ‘डी’ और ‘ए’ से कौन होगा? डी से कोई ‘दौलतमंद’ होगा क्या? ए से कोई ‘अपराधी’? राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग, दलित और मुसलमान जानना चाहते हैं कि पीडीए में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत कैसे हो रही है।

खबर जारी है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *