संभल में 25 डिग्री तापमान और AQI 172:बारिश के बाद बदला मौसम, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

संभल में 25 डिग्री तापमान और AQI 172:बारिश के बाद बदला मौसम, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

संभल में पिछले तीन दिन हुई बारिश के बाद 2 दिन से हल्की धूप निकल रही है। विजिबिलिटी सामान्य दर्ज की गई है, वहीं दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम के मौसम में ठंडक है। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, AQI 172 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दोपहर तक आंशिक रूप से बादल छाने और शाम को मौसम साफ रहने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार की सुबह 08 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरे जनपद संभल के मुकाबले गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर इलाके में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट है और अपराह्न 12 बजे से लेकर शाम 06 बजे तक 31 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है जो बीते दो दिन के मुकाबले 2 डिग्री बढ़ा हुआ है, जबकि शाम 06 बजे के बाद तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। हल्की धूप के साथ 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से लोगों को तीन दिन लगातार हो रही बारिश से पहले पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। गर्मी-सर्दी का मौसम होने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 40 से अधिक संक्रमण वाले मरीज भर्ती हैं जिनकी ब्लड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि संक्रमण देखने पर सरकारी अस्पताल या अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दवाई का सेवन करें, खुद से कोई दवाई ना लें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई चंदौसी की ओपीडी 1000 के आस-पास पहुंची है, कहीं अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी भी लगभग 400 से 500 के बीच पहुंच रही है। तीन दिन की बारिश से धान, बाजरा, उड़द एवं ईख की फसल करने वाले किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक किसान धान की फसल करने वाले प्रभावित हुए हैं, फसल पकने के बाद काटने को तैयार थी और किसानों को एक बीघा में 5 से 6 कुंटल धान निकालने की उम्मीद थी, अब एक बीघा खेती में तीन कुंतल तक ही धान निकालने की उम्मीद है। शोभित कुमार ने बताया कि अक्टूबर का आधा महीना बीतने के बाद मौसम बदलता था, लेकिन सितंबर के महीने में ही मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। धूप निकलने से दिन में गर्मी और सुबह-रात क़ो ठंडक वाला मौसम हो गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *