बारां के डोल मेले में झूलों की दरों पर विवाद खड़ा हो गया है। नगर परिषद ने दरें कम कीं, जिसके विरोध में फर्म ने झूले बंद कर दिए हैं। फर्म का कहना है कि उसने 85 लाख रुपए में ठेका लिया है और दरें घटने से उसे नुकसान हो रहा है। नगरपरिषद आयुक्त के आदेश पर 16 सितंबर से झूला संचालन शुरू हुआ था। समिति ने बच्चों के झूले के लिए 30 रुपए, ब्रेक डांस-नाव के लिए 40 रुपए और बड़े झूले के लिए 60 रुपए प्रति टिकट तय किए हैं। सभापति शीतल कमल राठौर की अध्यक्षता में तय दरों पर वसूली के निर्देश दिए गए। ज्यादा वसूली पर नगर परिषद ने फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है।

