उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल प्रयागराज के दौरे पर आ रहे हैं। शहर में उनका यह दौरा कुल तीन घंटे का होगा, जिस दौरान वह कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे और विकास कार्यों व प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री का प्रस्तावित मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दोनों आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर भी व्यवस्थाएं देखी गईं। संबंधित विभागों को सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस अधिकारियों के निरीक्षण के बाद दोनों आयोजन स्थलों पर तैयारियों में तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

