सतना में महिला का शव कमरे में मिला:सुबह सोकर नहीं उठी तो बहू ने पुलिस को बुलाया, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत

सतना में महिला का शव कमरे में मिला:सुबह सोकर नहीं उठी तो बहू ने पुलिस को बुलाया, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत

सतना जिले के जरेठा गांव में 55 वर्षीय महिला चम्पा मवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। धारकुंडी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चम्पा अपने बेटे और बहू से अलग रहती थीं। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गईं। मंगलवार दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं, तो बहू ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर वह कमरे में गई। कमरे में कुछ आवारा जानवर घुसे हुए थे। बहू ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उसने देखा कि चम्पा बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। उसने तुरंत अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की सूचना मिलने के बाद देर शाम एसडीओपी राजेश बंजारे और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति साफ होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *