‘आरोपी रोहित के गांव में मेरा ननिहाल है, जबकि मेरे घर के पास उसकी बहन की शादी हुई है। इस वजह से मेरा रोहित के गांव और उसकी बहन के घर आना-जाना होता था। इसी दौरान हम दोनों की पहचान हुई। रोहित मुझसे एकतरफा प्यार करने लगा। उसने मुझसे अकेले में मिलना चाहता था, लेकिन मैंने मना कर दिया। इसके बाद उसने AI की मदद से मेरी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा। इसी मामले में बातचीत करने के लिए वह अपने रिश्तेदार विक्रम के साथ मुझे 27 सितंबर को होटल के कमरे में ले गया। वहां रोहित ने मेरे साथ मारपीट की और रेप किया। उसने इस घटना का वीडियो भी बनाया। वारदात के दौरान मैंने किसी तरह बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। वहीं, विक्रम मारपीट और रेप की घटना से पहले ही वहां से निकल चुका था।’ बेगूसराय की रहने वाली 22 साल की लड़की और जीविका दीदी ने अपनी आपबीती में ये बातें कही है। दरअसल, लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की के साथ एनएच के किनारे स्थित होटल ब्लू डायमंड के रूम नंबर-203 में वीडियो बनाते हुए रेप और फिर मारपीट की गई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच को लेकर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित को नेपाल भागने के दौरान और उसके रिश्तेदार विक्रम को उसके घर से गिरफ्तार किया है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए… सबसे पहले जानिए पीड़िता ने आपबीती में क्या-क्या बताया? पीड़िता ने बताया, “मैंने कॉलेज से हिस्ट्री में ऑनर्स करने के बाद नौकरी की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान मुझे जीविका में काम मिल गया। मैं जीविका से जुड़कर समूह का संचालन करने लगी। मेरा ननिहाल भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। मेरी नानी के घर के पास ही रोहित का घर है, जबकि रोहित की बहन की शादी मेरे घर के पड़ोस में हुई है। रोहित अक्सर अपनी बहन के घर आता था। मैं भी अक्सर अपनी नानी के घर भगवानपुर जाती थी। इसी दौरान रोहित से मेरी मुलाकात हुई। रोहित मुझसे एकतरफा प्यार करने लगा। वह मुझे मिलने के लिए बुलाता था, लेकिन मैं मना कर देती थी। चार-पांच महीने पहले रोहित ने AI की मदद से मेरा न्यूड वीडियो बनाया और मुझे भेज दिया। वह मुझे ब्लैकमेल करना चाहता था, लेकिन मैं उसके झांसे में नहीं आई। 27 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे मैं स्वयं सहायता समूह के बकाया कलेक्शन के लिए निकली थी। रास्ते में पड़ोस के विक्रम, जो रोहित का बहनोई है, ने मुझे बाइक पर लिफ्ट दी। वह मुझे अलका सिनेमा हॉल के पास लेकर पहुंचा, जहां रोहित कुमार पहले से खड़ा था।” रोहित ने मुझसे कहा कि मैंने तुम्हें एक वीडियो भेजा था, जिसका तुमने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने रोहित की बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया और काम पर जाने की बात कही। इसके बाद रोहित और विक्रम ने मुझे इस मामले पर बातचीत के बहाने पास के ही होटल ब्लू डायमंड के एक कमरे में ले गए। कमरे में पहुंचते ही विक्रम चला गया, लेकिन रोहित ने गेट बंद कर दी और चाकू का डर दिखाकर जबरदस्ती करने लगा जब मैं जान बचाकर बाथरूम की तरफ भागी, तो उसने मेरा रेप किया और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। रोहित ने मेरे गले में फंदा लगाकर मेरी हत्या की कोशिश भी की, लेकिन मैंने किसी तरह खुद को बचा लिया। रोहित ने मेरा मोबाइल ले लिया और पहले से AI के जरिए बनाए गए वीडियो और मारपीट के वीडियो को अलग-अलग वॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। इस दौरान मैंने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने बाथरूम से मुझे निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन मैं अंदर ही बैठी रही। कुछ देर बाद जब रोहित चला गया तो मैं घर पहुंची और परिजन को घटना की सूचना दी। आवेदन लिखवाने वकील के पास पहुंची पीड़िता, तब हुई घटना की जानकारी मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता घटना के एक दिन बाद यानी 28 सितंबर को अपने परिजनों के साथ एफआईआर के लिए आवेदन लिखवाने बेगूसराय कोर्ट के सीनियर वकील अमरेंद्र कुमार अमर के घर पहुंची। अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि कचहरी का कामकाज खत्म कर मैं शाम को घर पहुंचा, तो पीड़िता और उसके घरवाले मेरा इंतजार कर रहे थे। पीड़िता ने मुझे आपबीती सुनाई। मैंने तत्काल मामले की गंभीरता को समझा और पीड़िता के बयान को लिखा। इसके बाद SP मनीष और एसडीपीओ सदर को घटना की जानकारी दी। घटना से जुड़े तमाम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित सीलबंद लिफाफे में डालकर प्राथमिकी (FIR) का मुख्य हिस्सा बनाया। एसपी मनीष बोले- स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी SP मनीष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार पर नगर थाना में FIR दर्ज की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई है। घटना के दिन का होटल ब्लू डायमंड का CCTV फुटेज लिया गया है। होटल के रिशेप्शन से इंट्री रजिस्टर जब्त किया है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि मुख्य आरोपी रोहित कुमार कमरा नंबर-203 में सुबह 7:01 बजे अकेले जा रहा है। होटल के कमरे में 5 घंटे फंसी रही पीड़िता पीड़िता सुबह 7:33 बजे गली से होटल के अंदर अकेले प्रवेश कर रही है और दूसरे मंजिल पर पहुंचने पर रोहित कुमार सीढ़ी के पास पीड़िता से मिला। दोनों साथ में होटल गैलरी से होते हुए कमरा नंबर-203 में प्रवेश करता है। दोपहर 12:33 बजे रोहित कुमार एवं पीड़िता दोनों साथ में ही कमरा नंबर- 203 से गैलरी होते हुए होटल से बाहर निकल गए। जिस वॉट्सएप नंबर से वीडियो वायरल किया जा रहा था, उसे ब्लॉक कराया गया है। आरोपी रोहित कुमार और विक्रम कुमार सहनी आपस में साला-बहनोई है। ‘आरोपी रोहित के गांव में मेरा ननिहाल है, जबकि मेरे घर के पास उसकी बहन की शादी हुई है। इस वजह से मेरा रोहित के गांव और उसकी बहन के घर आना-जाना होता था। इसी दौरान हम दोनों की पहचान हुई। रोहित मुझसे एकतरफा प्यार करने लगा। उसने मुझसे अकेले में मिलना चाहता था, लेकिन मैंने मना कर दिया। इसके बाद उसने AI की मदद से मेरी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा। इसी मामले में बातचीत करने के लिए वह अपने रिश्तेदार विक्रम के साथ मुझे 27 सितंबर को होटल के कमरे में ले गया। वहां रोहित ने मेरे साथ मारपीट की और रेप किया। उसने इस घटना का वीडियो भी बनाया। वारदात के दौरान मैंने किसी तरह बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। वहीं, विक्रम मारपीट और रेप की घटना से पहले ही वहां से निकल चुका था।’ बेगूसराय की रहने वाली 22 साल की लड़की और जीविका दीदी ने अपनी आपबीती में ये बातें कही है। दरअसल, लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की के साथ एनएच के किनारे स्थित होटल ब्लू डायमंड के रूम नंबर-203 में वीडियो बनाते हुए रेप और फिर मारपीट की गई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच को लेकर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित को नेपाल भागने के दौरान और उसके रिश्तेदार विक्रम को उसके घर से गिरफ्तार किया है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए… सबसे पहले जानिए पीड़िता ने आपबीती में क्या-क्या बताया? पीड़िता ने बताया, “मैंने कॉलेज से हिस्ट्री में ऑनर्स करने के बाद नौकरी की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान मुझे जीविका में काम मिल गया। मैं जीविका से जुड़कर समूह का संचालन करने लगी। मेरा ननिहाल भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। मेरी नानी के घर के पास ही रोहित का घर है, जबकि रोहित की बहन की शादी मेरे घर के पड़ोस में हुई है। रोहित अक्सर अपनी बहन के घर आता था। मैं भी अक्सर अपनी नानी के घर भगवानपुर जाती थी। इसी दौरान रोहित से मेरी मुलाकात हुई। रोहित मुझसे एकतरफा प्यार करने लगा। वह मुझे मिलने के लिए बुलाता था, लेकिन मैं मना कर देती थी। चार-पांच महीने पहले रोहित ने AI की मदद से मेरा न्यूड वीडियो बनाया और मुझे भेज दिया। वह मुझे ब्लैकमेल करना चाहता था, लेकिन मैं उसके झांसे में नहीं आई। 27 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे मैं स्वयं सहायता समूह के बकाया कलेक्शन के लिए निकली थी। रास्ते में पड़ोस के विक्रम, जो रोहित का बहनोई है, ने मुझे बाइक पर लिफ्ट दी। वह मुझे अलका सिनेमा हॉल के पास लेकर पहुंचा, जहां रोहित कुमार पहले से खड़ा था।” रोहित ने मुझसे कहा कि मैंने तुम्हें एक वीडियो भेजा था, जिसका तुमने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने रोहित की बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया और काम पर जाने की बात कही। इसके बाद रोहित और विक्रम ने मुझे इस मामले पर बातचीत के बहाने पास के ही होटल ब्लू डायमंड के एक कमरे में ले गए। कमरे में पहुंचते ही विक्रम चला गया, लेकिन रोहित ने गेट बंद कर दी और चाकू का डर दिखाकर जबरदस्ती करने लगा जब मैं जान बचाकर बाथरूम की तरफ भागी, तो उसने मेरा रेप किया और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। रोहित ने मेरे गले में फंदा लगाकर मेरी हत्या की कोशिश भी की, लेकिन मैंने किसी तरह खुद को बचा लिया। रोहित ने मेरा मोबाइल ले लिया और पहले से AI के जरिए बनाए गए वीडियो और मारपीट के वीडियो को अलग-अलग वॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। इस दौरान मैंने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने बाथरूम से मुझे निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन मैं अंदर ही बैठी रही। कुछ देर बाद जब रोहित चला गया तो मैं घर पहुंची और परिजन को घटना की सूचना दी। आवेदन लिखवाने वकील के पास पहुंची पीड़िता, तब हुई घटना की जानकारी मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता घटना के एक दिन बाद यानी 28 सितंबर को अपने परिजनों के साथ एफआईआर के लिए आवेदन लिखवाने बेगूसराय कोर्ट के सीनियर वकील अमरेंद्र कुमार अमर के घर पहुंची। अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि कचहरी का कामकाज खत्म कर मैं शाम को घर पहुंचा, तो पीड़िता और उसके घरवाले मेरा इंतजार कर रहे थे। पीड़िता ने मुझे आपबीती सुनाई। मैंने तत्काल मामले की गंभीरता को समझा और पीड़िता के बयान को लिखा। इसके बाद SP मनीष और एसडीपीओ सदर को घटना की जानकारी दी। घटना से जुड़े तमाम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित सीलबंद लिफाफे में डालकर प्राथमिकी (FIR) का मुख्य हिस्सा बनाया। एसपी मनीष बोले- स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी SP मनीष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार पर नगर थाना में FIR दर्ज की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई है। घटना के दिन का होटल ब्लू डायमंड का CCTV फुटेज लिया गया है। होटल के रिशेप्शन से इंट्री रजिस्टर जब्त किया है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि मुख्य आरोपी रोहित कुमार कमरा नंबर-203 में सुबह 7:01 बजे अकेले जा रहा है। होटल के कमरे में 5 घंटे फंसी रही पीड़िता पीड़िता सुबह 7:33 बजे गली से होटल के अंदर अकेले प्रवेश कर रही है और दूसरे मंजिल पर पहुंचने पर रोहित कुमार सीढ़ी के पास पीड़िता से मिला। दोनों साथ में होटल गैलरी से होते हुए कमरा नंबर-203 में प्रवेश करता है। दोपहर 12:33 बजे रोहित कुमार एवं पीड़िता दोनों साथ में ही कमरा नंबर- 203 से गैलरी होते हुए होटल से बाहर निकल गए। जिस वॉट्सएप नंबर से वीडियो वायरल किया जा रहा था, उसे ब्लॉक कराया गया है। आरोपी रोहित कुमार और विक्रम कुमार सहनी आपस में साला-बहनोई है।

