बहादुरगंज (किशनगंज)| रहमानगंज चौक पर चोरी की लगातार घटनाओं से दुकानदारों में दहशत और आक्रोश है। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने परवेज आलम की किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब 30-35 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार के अनुसार, उनकी दुकान में यह चौथी चोरी है। चोर सरसों तेल का टीन, चीनी के बोरे, तेल की बोतलें, काजू, किशमिश सहित अन्य किराना सामान ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे परवेज आलम को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। बहादुरगंज (किशनगंज)| रहमानगंज चौक पर चोरी की लगातार घटनाओं से दुकानदारों में दहशत और आक्रोश है। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने परवेज आलम की किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब 30-35 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार के अनुसार, उनकी दुकान में यह चौथी चोरी है। चोर सरसों तेल का टीन, चीनी के बोरे, तेल की बोतलें, काजू, किशमिश सहित अन्य किराना सामान ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे परवेज आलम को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची।

