टीबी मरीजों को लायंस क्लब ने दिया फूड बास्केट

टीबी मरीजों को लायंस क्लब ने दिया फूड बास्केट

अररिया| टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ अररिया कोर्ट ने सदर अस्पताल में 15 टीबी मरीजों को तीसरे महीने भी पौष्टिक आहार बांटा। मरीजों को फूड बास्केट दिया गया। इसमें चावल, दाल, अंडा, सोयाबीन, मूंगफली, तेल, नमक, सेब शामिल रहे। सभी सामग्री समुचित मात्रा में रखी गई। क्लब के सचिव जकी अंसारी ने कहा कि उद्देश्य समाज के हर तबके से जुड़ा रहना है। टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार मिलने से स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होगा। वे सामान्य जीवन जी सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15 मरीजों को हर माह छह महीने तक लगातार फूड बास्केट दिया जाएगा। मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष शम्स मुर्शीद रेजा, विवेक कुमार मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट एकाउंट मैनेजर सनोज कुमार, दामोदर शर्मा, अहमद नदीम अहसन भी उपस्थित रहे। कई अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अररिया| टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ अररिया कोर्ट ने सदर अस्पताल में 15 टीबी मरीजों को तीसरे महीने भी पौष्टिक आहार बांटा। मरीजों को फूड बास्केट दिया गया। इसमें चावल, दाल, अंडा, सोयाबीन, मूंगफली, तेल, नमक, सेब शामिल रहे। सभी सामग्री समुचित मात्रा में रखी गई। क्लब के सचिव जकी अंसारी ने कहा कि उद्देश्य समाज के हर तबके से जुड़ा रहना है। टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार मिलने से स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होगा। वे सामान्य जीवन जी सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15 मरीजों को हर माह छह महीने तक लगातार फूड बास्केट दिया जाएगा। मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष शम्स मुर्शीद रेजा, विवेक कुमार मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट एकाउंट मैनेजर सनोज कुमार, दामोदर शर्मा, अहमद नदीम अहसन भी उपस्थित रहे। कई अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *