मुर्गांव गांव में करंट लगने से महिला की मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मुर्गांव गांव में करंट लगने से महिला की मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुर्गांव गांव में मंगलवार को एक 45 वर्षीय महिला रमंती देवी की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में काम करने गई थीं, तभी बिजली के संपर्क में आ गईं। परिजनों के मुताबिक, रमंती देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका के भतीजे ने मंगलवार रात करीब 8 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। हुलासगंज थानाध्यक्ष अरविंद केशव ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुर्गांव गांव में मंगलवार को एक 45 वर्षीय महिला रमंती देवी की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में काम करने गई थीं, तभी बिजली के संपर्क में आ गईं। परिजनों के मुताबिक, रमंती देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका के भतीजे ने मंगलवार रात करीब 8 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। हुलासगंज थानाध्यक्ष अरविंद केशव ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *