रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम विमान क्रैश:6 की मौत; जमीन से टकराते ही फ्यूल टैंक में ब्लास्ट

रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम विमान क्रैश:6 की मौत; जमीन से टकराते ही फ्यूल टैंक में ब्लास्ट

रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम Tu-95 सैन्य विमान मंगलवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 6 क्रू मेंबर मारे गए और एक घायल हुआ। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, विमान एक सुनसान इलाके में गिरा। जमीन से टकराते ही विमान का फ्यूल टैंक ब्लास्ट हो गया। घायल क्रू मेंबर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। विमान में सवार सभी लोग क्रू मेंबर थे। विमान में कोई हथियार नहीं था रूस की न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, दुर्घटना के समय विमान में कोई परमाणु हथियार या गोला-बारूद लोड नहीं था। Tu-95 सैन्य विमान को सोवियत संघ के समय डिजाइन किया गया था। रूस नियमित सैन्य अभ्यासों में इस विमान का इस्तेमाल करता है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *