Asian Games 2026 में 2 गोल्ड के साथ भारत ने मेडल टैली में लगाई छलांग, पदकों की फिफ्टी के साथ टॉप-10 में हुई एंट्री

Asian Games 2026 में 2 गोल्ड के साथ भारत ने मेडल टैली में लगाई छलांग, पदकों की फिफ्टी के साथ टॉप-10 में हुई एंट्री

Asian Games 2026 Medal Tally Update: भारतीय एथलीटों ने मंगलवार को एशियन गेम्‍स में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्‍ड के साथ पदकों की संख्‍या को 50 के पार पहुंचा दिया है। इसके साथ ही मेडल टैली में छलांग लगाते हुए एक बार फिर से टॉप-10 में जगह बना ली है। आइये एक नजर एशियन गेम्‍स की अपडेट मेडल टैली पर डालते हैं। 

Asian Games 2026 India medal tally September 29: एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के एथलीटों ने मंगलवार 29 सितंबर को बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार को पदक तालिका में 12वें पायदान रहने वाले भारत ने मंगलवार को दो गोल्‍ड मेडल जीतते हुए मेडल टैली के टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री की है। भारत अब 6 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 25 ब्रॉन्‍ज कुल 52 मेडल के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गया है। वहीं, ऑलओवर पदकों के मामले में वह चौथे पायदान पर है। आइये कल की मेडल टैली के साथ आज अपडेट मेडल टैली आपको दिखाते हैं।

सुबह ट्रैप इंवेंट में तो शाम को विमेंस 4x400m रिले में आया गोल्‍ड

बता दें कि भारत के लिए जहां मंगलवार सुबह पहला गोल्‍ड मेडल वूमेंस व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा ने जीता। वहीं, शाम को अंतिम समय में किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज ने 3:29.69 का समय लेकर महिलाओं की 4x400m रिले में भारत को दिन का दूसरा गोल्‍ड मेडल दिलाया। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों ने बहरीन और चीन को पछाड़ा है। यह मौजूदा मेगा इवेंट में एथलेटिक्स में आया भारत का पहला गोल्ड भी है।

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली अपडेटेड

रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल पदक
1 चीन 143 62 49 254
2 जापान 45 71 67 183
3 दक्षिण कोरिया 24 27 44 95
4 उज्बेकिस्तान 14 17 13 44
5 थाईलैंड 12 9 12 33
6 बहरीन 11 5 4 20
7 ईरान 10 16 11 37
8 कजाकिस्तान 9 14 25 48
9 उत्तर कोरिया 7 5 6 18
10 भारत 6 21 25 52

28 सितंबर 12वें पायदान पर था भारत

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
1 चीन 132 53 45 230
2 जापान 41 68 63 172
3 दक्षिण कोरिया 21 26 43 90
4 उज्बेकिस्तान 12 17 13 42
5 कजाकिस्तान 9 13 23 45
6 थाइलैंड 9 8 13 30
7 बहरीन 9 2 3 14
8 ईरान 8 15 9 32
9 नॉर्थ कोरिया 7 5 5 17
10 मलेशिया 6 3 9 18
11 हॉन्गकॉन्ग 5 12 17 34
12 भारत 4 20 21 45

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *