DLSA सचिव ने खैरथल थाने का निरीक्षण किया:डॉक्यूमेंट्स, लंबित मामलों, महिला-बाल अपराधों में कार्रवाई की जानकारी ली

DLSA सचिव ने खैरथल थाने का निरीक्षण किया:डॉक्यूमेंट्स, लंबित मामलों, महिला-बाल अपराधों में कार्रवाई की जानकारी ली

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शैलेंद्र व्यास के निर्देश पर सचिव अजीत कुड़ी ने मंगलवार को खैरथल पुलिस थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, रजिस्टरों और दर्ज-लंबित मामलों की जानकारी ली। निरीक्षण में एफआईआर, केस डायरी, चार्जशीट, एससी-एसटी समेत आपराधिक मामलों की कार्रवाई की समीक्षा हुई। महिला व बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई, पीड़ितों को सहायता और उनके कानूनी अधिकारों पर जानकारी ली गई। कुड़ी ने अधिकारियों को हर मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करने, पीड़ितों व जरूरतमंदों को उनके कानूनी अधिकारों व मुफ्त कानूनी सहायता बताने के निर्देश दिए। DLSA और TLSC की मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी ली, साथ ही जरूरतमंदों, बंदियों व कानूनी सहायता के हकदार लोगों को समय पर मदद देने को कहा। थाना परिसर में सीसीटीवी, सुविधाओं और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं भी देखी गईं। अधिकारियों को अभिलेख अपडेट रखने और लोगों से संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *