प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ बारां पहुंची। यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। प्रताप चौक पर विधायक राधेश्याम बैरवा और शहर अध्यक्ष ओपी पारेता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों से यात्रियों का स्वागत किया। उन्हें मालाएं भी पहनाई गईं। इसके बाद यात्रा धान मंडी पहुंची, जहां किसान संवाद कार्यक्रम हुआ। यात्रियों ने किसानों से खेती, जल संरक्षण, पर्यावरण और जनभागीदारी पर बात की। किसानों ने भी अपने अनुभव बताए। वक्ताओं ने बताया कि जल, जन और सेवा ग्रामीण जीवन से सीधे जुड़े हैं। इसमें सबकी भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, मंडी अध्यक्ष मनीष लश्करी, यात्रा प्रभारी हरीश शर्मा और रमेश गुर्जर मौजूद थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान और आम लोग भी वहां पहुंचे।

